Home » Railway Accident News : पूजा की छुट्टी में घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Railway Accident News : पूजा की छुट्टी में घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर: हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। कोलकाता से दुर्गा पूजा की छुट्टियों में अपने घर लौट रहे एक मजदूर की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सरायकेला-खरसावां जिले के सरगीडीह आमदा निवासी रोहित गोप के रूप में की गई है। रोहित कोलकाता स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। त्योहार के अवसर पर वह खुशी-खुशी अपने परिजनों के साथ पूजा मनाने के लिए घर आ रहा था, लेकिन इस भीषण हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

कैसे हुई घटना?

मिली जानकारी के अनुसार रोहित गोप 2 अक्टूबर की रात अपने तीन साथियों के साथ समलेश्वरी एक्सप्रेस में सवार होकर कोलकाता से चक्रधरपुर के लिए निकला था। सफर के दौरान अचानक वह खड़गपुर स्टेशन पर ही ट्रेन से नीचे उतर गया, जबकि उसके तीनों साथी 3 अक्टूबर की सुबह लगभग 5 बजे चक्रधरपुर पहुंच गए। चक्रधरपुर पहुंचने के बाद जब दोस्तों ने रोहित को फोन किया, तो उसने बताया कि वह खड़गपुर में छूट गया है और अब दूसरी ट्रेन पकड़कर आ रहा है। 3 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे रोहित एक लोकल ट्रेन से बड़ाबाम्बो स्टेशन पर उतरा। इसके तुरंत बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।

परिजनों की तलाश और पुलिस की कार्रवाई

संपर्क टूटने पर परिजन और उसके दोस्त लगातार उसकी खोजबीन में जुटे रहे। इसी बीच शाम लगभग 4 बजे बड़ाबाम्बो पुलिस ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी कि पोटोबेडा गांव के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान रोहित गोप के रूप में की। पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई पूरी की और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव और परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Read Also Chaibasa Mahila College : चाईबासा महिला कॉलेज में NDRF ने सिखाए आपदा प्रबंधन और बचाव के गुर, 200 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

Related Articles

Leave a Comment