Home » Tsdpl Bonus Agriment : टीएसडीपीएल में बोनस समझौता, कर्मचारियों को अधिकतम 1.02 लाख

Tsdpl Bonus Agriment : टीएसडीपीएल में बोनस समझौता, कर्मचारियों को अधिकतम 1.02 लाख

682 कर्मचारियों में बांटे जाएंगे 3.91 करोड़, 5 अक्टूबर को खातों में पहुंचेगी बोनस राशि

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रॉफिट बोनस को लेकर मंगलवार को बारा प्लांट के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों के बीच कुल 3.91 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी। बोनस समझौते से ईएसएस समेत कुल 682 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 1,02,185 रुपये और न्यूनतम 48,400 रुपये बोनस मिलेगा। वहीं न्यू सीरीज के तहत बोनस की राशि 32,978 रुपये निर्धारित की गई है। कर्मचारियों को औसतन 74,443 रुपये बोनस प्राप्त होगा। बोनस की राशि 5 अक्टूबर 2026 को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

बोनस समझौते के दस्तावेज पर प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ करण लखानी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं अन्य यूनियन सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। समझौते के दौरान प्रबंधन की ओर से जीएम जयदेव चांद, चीफ आईआर संजय मजूमदार, हेड एचआर माया तिवारी, शाहिद, सुबरों, क्रांति, फैजल और गौरव बनर्जी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूनियन की ओर से महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, रंजन मिश्रा, शशि वीर राणा, अमन, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, कौलेश कुमार, सतीश मुखी, उपेंद्र राय, अनीश झा, सी.बी. सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और कंपनी की प्रगति में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन और यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बोनस समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकतम 1,02,185 रुपये और न्यूनतम 48,400 रुपये बोनस मिलना कर्मचारियों के लिए खुशी की बात है। यूनियन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है।
उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही उन्होंने प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच सहयोग तथा बेहतर औद्योगिक संबंध आगे भी कायम रहने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Comment