Home » Dhanbad Shop Fire: वासेपुर में फल-ड्राईफ्रूट की दुकान में लगी आग, दो दुकानें जलकर राख

Dhanbad Shop Fire: वासेपुर में फल-ड्राईफ्रूट की दुकान में लगी आग, दो दुकानें जलकर राख

धनबाद के वासेपुर में भीषण अगलगी,आरा मोड़ पर बंद दुकान में लगी आग, देखते ही देखते पास की दुकान भी चपेट में आ गई।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जिले के वासेपुर आरा मोड़ के पास शनिवार देर रात फल और ड्राईफ्रूट की दुकान में अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने पास की एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दोनों दुकानों में आग लपट दौड़ने लगी। अगलगी में दोनों दुकानों में रखे फल, ड्राईफ्रूट सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। दुकानदार के अनुसार, घटना में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार वासेपुर आरा मोड़ स्थित वसीम फल वाला की दुकान शनिवार देर रात बंद थी। इसी दौरान दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल दुकानदार और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

दमकल पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। तब तक आग की चपेट में आई दोनों दुकानों में रखे अधिकांश सामान जल चुके थे। फल और ड्राईफ्रूट के अलावा दुकान में रखे अन्य सामान भी आग में नष्ट हो गए।

दुकानदार ने बताया कि अग्निकांड में पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर बर्बाद हुआ है। आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह मानी जा रही है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Read Also: Jhansi Double Murder : बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपती के कई दिन पुराने शव, हत्या और लूट की आशंका 

 

Related Articles