Home » Jagannathpur Lightning Strike : जगन्नाथपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, गांव में मातम

Jagannathpur Lightning Strike : जगन्नाथपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, गांव में मातम

चंपुआ अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

by Rajeshwar Pandey
Eleven People Died Tragically Due To Lightning
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेबरासाही गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।मृत महिलाओं की पहचान 20 वर्षीय दशमाती हेंब्रम और 35 वर्षीय सुकुरमनी हेंब्रम के रूप में हुई है। दोनों ग्रामीण घर के बरामदे पर बैठकर आपस में बातचीत कर रही थीं।

बारिश के दौरान गिरी वज्रपात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। इसी बीच जोरदार आवाज के साथ बिजली गिरी और दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए।अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि वज्रपात के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने किया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू दास पुलिस बल के साथ चंपुआ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दशमाती और सुकुरमनी गांव की मिलनसार और मेहनती महिलाएं थीं। अचानक हुई इस घटना से पूरे डेबरासाही गांव में मातम पसर गया है।

प्रशासन से मदद की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवारों को सरकारी मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मौसम विभाग ने भी जिले में अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रुकने की अपील की है।

Read Also- Jamshedpur news : टिस्को मिल्स को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का बड़ा फैसला: सदस्यों को मिलेगा रिकॉर्ड 4,200 लाभांश

Related Articles