Home » Chaibasa News : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु बने पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

Chaibasa News : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु बने पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

सोनाराम सिंकु जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक हैं और पार्टी में उनकी सक्रियता व जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत  जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु को पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी हाईकमान ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

सोनाराम सिंकु जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक हैं और पार्टी में उनकी सक्रियता व जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश भर में कांग्रेस जिला कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिमी सिंहभूम में भी नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

सोनाराम सिंकु ने नियुक्ति के लिए पार्टी आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार में सहयोग करने की अपील भी की।

Read also – Ranchi News : रांची में अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक कियोस्क और अवैध होर्डिंग्स हटाए

Related Articles