Home » Chaibasa T20 cricket league : पश्चिमी सिंहभूम टी-20 का आगाज : उद्घाटन मैच में कोल्हान किंग ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को हराया

Chaibasa T20 cricket league : पश्चिमी सिंहभूम टी-20 का आगाज : उद्घाटन मैच में कोल्हान किंग ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को हराया

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। उन्होने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह की गेंद पर शानदार शाट लगाकर प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग का शुभारंभ सोमवार को हो गया। उद्घाटन मैच में कोल्हान किंग ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को आठ विकेट से पराजित कर जीत के साथ अपनी शुरुआत की।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस कोल्हान किंग ने जीता तथा पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पिछले कुछ दिनों से हुई भारी बारिश के कारण मैदान की स्थिति को ठीक करने में आयोजकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा और दोनों अंपायरों एवं मैच रेफरी ने 10-10 ओवरों का मैच कराने का निर्णय लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगन्नाथपुर टाइगर्स की टीम ने निर्धारित दस ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 99 रनों का स्कोर खड़ा किया। जगन्नाथपुर टाइगर्स की ओर से डेविड सागर मुंडा ने 22 गेंदों पर दो चौके एवं तीन छक्के की सहायता से सर्वाधिक 30 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में अजय प्रधान ने 14 नाबाद एवं अतुल सिंह सुरवर ने 13 रनों का योगदान दिया। कोल्हान किंग की ओर से वामहस्त स्पिनर सन्नी मिश्रा ने 10 रन देकर दो तथा विश्वजीत सिंह ने 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

आईकॉन खिलाड़ी रोबिन मिंज ने मात्र 17 गेंदों पर नाबाद 36 रन

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हान किंग की टीम ने 7.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सबसे अच्छी बल्लेबाजी आईकॉन खिलाड़ी रोबिन मिंज ने मात्र 17 गेंदों पर एक चौका एवं चार छक्के की मदद से नाबाद 36 रन तथा नाजीम सिद्दीकी ने 13 गेंदों पर पाँच चौके एवं दो छक्के की सहायता से 34 रन बनाए। कप्तान शिवम कुमार ने 12 गेंदों पर चार चौके एवं एक छक्का की मदद से नाबाद 27 रनों की पारी खेली। जगन्नाथपुर टाइगर्स की ओर से प्रकाश सीट एवं ए पवन कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किए।

कोल्हान किंग के बल्लेबाज नाजीम सिद्दीकी बने प्लेयर ऑफ द मैच

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने कोल्हान किंग के बल्लेबाज नाजीम सिद्दीकी को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। उन्होने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह की गेंद पर शानदार शाट लगाकर प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में झामुमो का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुतला जलाया

Related Articles

Leave a Comment