Jamshedpur : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है। यह परीक्षा एक ही दिन एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले में अनुमानित 40 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

आयोग ने निर्देश दिया है कि प्राथमिकता के आधार पर ऐसे विद्यालयों और महाविद्यालयों का चयन किया जाए, जहां कक्षाओं की बैठक क्षमता 24, 36 या 12 के गुणक में हो तथा पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से चारदीवारी, आवागमन की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली, शौचालय और कार्यरत सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से होने चाहिए। साथ ही केंद्रों की निर्धारित क्षमता से 10 प्रतिशत अधिक अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि ऐसे विद्यालयों और महाविद्यालयों की केंद्रवार एवं कक्षावार सूची तैयार कर सुविधाओं का पूरा विवरण संलग्न प्रपत्र में उपलब्ध कराएं। इस सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी (एक्सेल फाइल) 15 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। आयोग ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
उत्कृष्ट विद्यालयाें में 9वीं व 11वीं परीक्षा की तिथि घाेषित
राज्य के 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेसें में संचालित हाे रहे 9वीं व 11वीं के वार्षिक परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी गयी है। जारी कार्यक्रम के तहत 9वीं की परीक्षा 9 मार्च से शुरू हाेगी और 16 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से शुरू हाेकर दाेहपर 1 बजे तक संचालित हाेगी। वहीं 11वीं की परीक्षा 10 मार्च से शुरू हाेकर 18 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा समय भी सुबह 10 बजे से दाेहपर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। मालूम हाे कि पूर्वी सिंहभूम जिले में ऐसे विद्यालयाें की संख्या तीन है, जहां ये परीक्षा आयाेजित हाेंगी।
स्कूलों को यह भी करना होगा
परीक्षा समाप्ति के बाद 30 मार्च 2026 तक विद्यालयों द्वारा कक्षावार, विषयवार और छात्र-छात्रावार प्राप्तांक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में अपलोड किए जाएंगे।
- परीक्षा तिथि पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के नोडल पदाधिकारी परीक्षा का अनुश्रवण सुनिश्चित करेंगे।
- समय-सारणी में विद्यालयों द्वारा चुने गए विषय नहीं होने की स्थिति में विद्यालय अपने स्तर से सीबीएसई मानकों के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार कर 9 मार्च 2026 से पूर्व परीक्षा आयोजित करेंगे।
- स्किल बेस्ड विषय, आंतरिक मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षाएं सीबीएसई मानकों के अनुसार विद्यालय स्तर पर 9 मार्च 2026 से पूर्व आयोजित की जाएंगी।
- मूल्यांकन कार्य प्रधानाध्यापक/वार्डन के नेतृत्व में विद्यालय स्तर पर 25 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाएगा।
- वार्षिक परीक्षा का परिणाम 28 मार्च 2026 को विद्यालय स्तर पर घोषित किया जाएगा।
- :नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 2 अप्रैल 2026 से होगी।

