एंटरटेनमेंट डेस्क: शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में काम करने वाली अभिनेत्री गायत्री जोशी की कार का एक्सीडेंट इटली में हुआ है। इस घटना से संबंधित हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आ रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गायत्री और उनके पति विकास ओबेरॉय लेम्बोर्गिनी कार में सवार थे और वे एक रेस के दौरान थे। इस घटना में दोनों को कोई चोट नहीं आई है।

कैसे हुई दुर्घटना
यह एक्सीडेंट इटली के सार्डिनिया एरिया में हुआ है। गायत्री और उनके पति लेम्बोर्गिनी में सवार थे और उनकी कार के पीछे-आगे अन्य गाड़ियां चल रही थीं। एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान, गायत्री की कार ने एक फरारी को टक्कर मार दी, जो मिनी ट्रक से टक्कर मारकर पलट गई। इस की बाद फरारी में सवार स्विस कपल की मौत हो गई। इस घटना के वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिखाया जा रहा है कि कारें एक दूसरे का पीछा कर रही है। बताया गया है की फरारी में सवार कपल की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
READ ALSO : धनबाद में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने कर दी पति की हत्या, जानें क्या है पूरा विवाद
शाहरूख खान की फिल्म में निभाया था गीता का किरदार
‘स्वदेश’ नामक फिल्म में गीता का किरदार गायत्री जोशी ने निभाया था। उन्होंने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता और फिर 2004 में आई फिल्म ‘स्वदेश’ में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। आपको बता दे की इस फिल्म में, उन्होंने गीता के किरदार को शाहरुख खान के साथ निभाया। 2005 में, उन्होंने व्यापारी विकास ओबेरॉय से शादी की और अब उनके दो प्यारे बच्चे हैं। अपनी पहली फिल्म के हिट होने के बावजूद एवं कई पुरस्कार जीतने के बाद भी उन्होनें जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

