जमशेदपुर: रविवार को नवरात्र का महापर्व शुरू हो जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के दर्शन को भक्त मंदिरों का रूख करेंगे। लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण पूजा पंडाल होंगे। जमशेदपुर शहर में करीब 300 से अधिक जगहों पर इस बार छोटे बड़े पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा पूजा पंडाला आदित्यपुर स्थित में बनकर तैयार हो गयाहै जिसका नाम प्रवीण सिंह सेवा संस्थन दुर्गापूजा पंडाल है।

करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए इस पूजा पंडाल की रौनक देखने लायक है। इसमें एक मुख्य मंदिर के साथ गुफानुमा दो अन्य मंदिर हैं। इसमें मां दुर्गा की तीन प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं जो बेहतर खुबसूरत हैं।

आज होगा पंडाल का उद्घाटन, कल से भक्त कर सकेंगे मां का दर्शन:
इस पूजा पंडाला का उद्घाटन शनिवार की शाम पूर्व सीएम रघुवर दास करेंगे। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मिली जानकारी के अनुसार पंडाल के अगले दिन रविवार से इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। जहां लोग पंडाल के साथ ही मां का दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में यह पूजा पंडाल नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों के लिए खुल जाएगा। इसे लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है लोग अभी से पंडाल को दखने पहुंच रहे हैं।

लाईटिंग भी है आकर्षण का केंद्र: जमशेदपुर के पूजा पंडालों की बात करें तो उनकी बनावट के साथ ही मां की प्रतिमा इसके आस पास होने वाली लाइटिंग आकर्षण का केंद्र होती हैं। आदित्यपुर स्थित पूजा पंडाल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। पूरे पंडाल के आस पास भव्य रूप से विद्युत सज्जा की गयी है।


दो से तीन दिन में खुल जाएंगे सभी बड़े पूजा पंडाल:
आदित्यपुर के साथ ही शहर के सभी बड़े पूजा पंडालों का उद्घाटन अगले दो से तीन दिनों में हो जाएगा। सिदगोड़ा से लेकर एग्रीको, टेल्को से लेकर गोलमुरी व बागबेड़ा से लेकर सोनारी तक में बन रहे पूजा पंडाल पंचमी से पहले खुल जाएंगे। ऐसे मे इन्हें बनाने का काम अंतिम चरण में हैं।

