111
दुमका: दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के चिकनिया पंचायत के लोधना गांव में थोड़ी देर पहले जमीन को लेकर चल रहे विवाद में फारुख शेख नामक युवक को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने के बाद आर पार हो गई। गंभीर हालत पर फारूख को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। गोली मारने वाला फरीद शेख मौके से फरार हो गया है।

