Home » नॉर्मल पेट्रोल और पावर पेट्रोल में क्या अंतर होता है?

नॉर्मल पेट्रोल और पावर पेट्रोल में क्या अंतर होता है?

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

स्पेशल डेस्क : नॉर्मल पेट्रोल और पावर पेट्रोल आप लोग भी सोच रहे होंगे कि यह किस चिड़िया का नाम है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं नॉर्मल पेट्रोल और पावर पेट्रोल में क्या अंतर होता है। हालांकि दोनों प्रकार के पेट्रोल में थोड़ा ही अंतर होता हैं।

अगर कभी आप पेट्रोल पंप यह ध्यान दीजिएगा कि एक तरफ नॉर्मल पेट्रोल होती है और एक तरफ पावर पेट्रोल/प्रीमियम पेट्रोल होती है। प्रीमियम पेट्रोल नॉर्मल पेट्रोल से थोड़ा महंगा होता हैं। पावर या प्रीमियम पेट्रोल नॉर्मल पेट्रोल से 4 से 7 रुपए तक महंगा मिलता है, और यह पेट्रोल हमारे वातावरण के लिए ज्यादा खराब नहीं होती। पावर पेट्रोल नॉर्मल पेट्रोल से ज्यादा प्यूरीफायड और एनवायरमेंट फ्रेंडली होती है। आपको बता दें कि नॉर्मल पेट्रोल की तरह ही पावर पेट्रोल के भी दाम में उतार चढ़ाव लगा रहता है।

नॉर्मल पेट्रोल क्या होता है?

यह सबसे आम और सामान्य प्रकार का पेट्रोल होता है जो हम रोज़मर्रा की जिन्दगी में देखते हैं। इसमें ऑक्टेन और हेप्टेन की मिलान होती है, जो इंजन के अच्छे काम के लिए पर्याप्त होती है। यह पेट्रोल आमतौर पर बड़े प्रचुर मात्रा में मिलता है और सामान्य यातायात के लिए उपयोग किया जाता है।

पावर या प्रीमियम पेट्रोल क्या होता है?

पावर पेट्रोल एक प्रकार का ऑटोमोबाइल ईंजन के लिए उपयोग किया जाने वाला पेट्रोल है, जिसमें ऑक्टेन संख्या अधिक होती है। यह पेट्रोल कारों के ईंजन की कार्यान्वयन क्षमता और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया होता है। पावर पेट्रोल का उपयोग अक्सर उच्च श्रेणी की गाड़ियों और वाहनों में किया जाता है जो अधिक शक्तिशाली ईंजन की आवश्यकता होती है।

पावर पेट्रोल में ऑक्टेन का प्रमुख स्रोत होता है, जो ईंजन की संचालन में महत्वपूर्ण होता है। यह ईंजन को अधिक तेजी से काम करने में मदद करता है, जिससे गाड़ी का प्रदर्शन बेहतर होता है और उच्च गति तक पहुंचने में मदद मिलती है।

ऑक्टेन पेट्रोल के लिए क्वालिटी का मानक है

आपको बता दे की पावर पेट्रोल और नॉर्मल पेट्रोल में सिर्फ ऑक्टेन का ही फर्क होता है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि ऑक्टेन आखिर होता क्या है? ऑक्टेन पेट्रोल के लिए क्वालिटी का मानक है। आपको बता दें कि नॉर्मल पेट्रोल में ऑक्टेन की मात्रा पावर पेट्रोल के मुकाबले 4 से 5 ऑक्टेन तक कम होती है। यही ऑक्टेन का फर्क नॉर्मल पेट्रोल और पावर पेट्रोल में सबसे बड़ा अंतर है। पावर पेट्रोल उसे किए जाने वाले वाहनों से कार्बन एमिशन कम होती है जिस कारण यह हमारे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती है। वहीं दूसरी तरफ नॉर्मल पेट्रोल से वाहनों में कार्बन एमिशन ज्यादा होती है और यह हमारे पर्यावरण को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।

Related Articles