Home » आप ने राज्यसभा के लिए 3 नाम किए शॉर्टलिस्ट, स्वाति मालीवाल का नाम भी शामिल

आप ने राज्यसभा के लिए 3 नाम किए शॉर्टलिस्ट, स्वाति मालीवाल का नाम भी शामिल

by Rakesh Pandey
AAP Rajyasabha Nomination
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क, नई दिल्ली : दिल्ली में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से तीनों उम्मीदवार (AAP Rajyasabha Nomination) के नाम तय कर लिए गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को 19 जनवरी के राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। संजय सिंह और एनडी गुप्ता को संसद के उच्च सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामांकित किया गया। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने नामांकन की घोषणा की है।

(AAP Rajyasabha Nomination)

स्वाति मालीवाल को पहली बार किया गया नामित

‘आप’ ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को प्रमोट करने का निर्णय लिया है। बता दें कि मालीवाल को पहली बार राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया गया है। स्वाति के अलावा संजय सिंह और एनडी गुप्ता को लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजने के लिए आप की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबरों की मानें तो पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने शुक्रवार को तीनों नामों पर मुहर लगाने का काम किया।

सुशील कुमार ने हरियाणा चुनावी राजनीति में जताई इच्छा

सूत्रों के मुताबिक, सुशील कुमार गुप्ता का कार्यकाल इस महीने राज्यसभा सदस्य के रूप में समाप्त हो जाएगा। वे हरियाणा की चुनावी राजनीति में पूरी तरह शामिल होना चाहते हैं। पार्टी ने बताया है कि सुशील गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हरियाणा की राजनीति पर फोकस करेंगे। पार्टी का दावा है कि सुशील कुमार गुप्ता ने खुद ऐसी इच्छा जताई है।2018 में आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, सुशील गुप्ता और नारायण दास गुप्ता को राज्यसभा के लिए चुना था। तीनों मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो जाएगा।

जानें स्वाति मालीवाल के बारे में…

स्वाति मालीवाल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जेएसएस अकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से इनफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी में ग्रेजुएशन पूरा किया। एमएनसी में नौकरी भी लग गई। हालांकि, कुछ समय बाद स्वाति ने नौकरी छोड़कर परिवर्तन नाम के एनजीओ के साथ काम करना शुरू कर दिया।

READ ALSO: धनबाद में ACB का छापा ; दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर लिपिक मांग रहा था रिश्वत, रंगे हाथ पकड़ाया

 

Related Articles