Home » एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर देशद्रोही होने का आरोप, जानिए क्यों

एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर देशद्रोही होने का आरोप, जानिए क्यों

by Rakesh Pandey
Bipasha Basu Maldives
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : इन दिनों सोशल मीडिया पर मालदीव बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। (Bipasha Basu) बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। ‘भारतीय द्वीपों की खोज’ आंदोलन में सलमान खान, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, ईशा गुप्ता और जान्हवी कपूर समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं। ऐसे में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपना 45वां जन्मदिन मनाया है और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस बीच अब वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं, लोगों ने उन्हें द्रेशद्रोह तक कह दिया है।

45वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने मालदीव पहुंची थीं बिपाशा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा बिपाशा बसु आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में खूब नाम कमाया। हालांकि, वे लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से आए दिन चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन, अभिनेत्री अपनी तस्वीरों को लेकर जमकर ट्रोल की जा रही हैं। अभिनेत्री अपने पति और बेटी के साथ में जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव पहुंची थीं।

Bipasha Basu Maldives

फोटोज को शेयर करने के साथ बिपाशा बसु ने कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, “यह मेरा जन्मदिन है।” इसके साथ हार्ट और नजर वाली इमोजी ड्रोप किए। इन फोटोज को उनके फैंस लाइक करने के साथ कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बिपाशा बसु के फैंस और करीबी दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देते नजर आएं। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Bipasha Basu: बिपाशा बसु हुई ट्रोल

बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘मालदीव सरकार ने हमारी बेइज्जती की है और आप मालदीव में हैं। आप तो देशद्रोही निकलीं।’ कई लोग, ‘बायकॉट मालदीव लिख रहे हैं।’ दूसरे किसी यूजर ने लिखा, ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव को बायकॉट कर रही है, लेकिन आप इसे प्रमोट कर रही हो। आपको शर्म आनी चाहिए। ये पब्लिसिटी स्टंट है, लाइमलाइट में रहने के लिए, इन लोगों को इतना तवज्जो मत दो।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी लक्षद्वीप के टूरिज्म की बात

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने एक्स पर लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि जो लोग एडवेंचर करना चाहते हैं, उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्होंने स्नॉर्कलिंग का प्रयास किया। ये आनंददायक अनुभव था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस तरह से लक्षद्वीप को प्रमोट करना मालदीव को पसंद नहीं आया और वहां के मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। हालांकि, मालदीव सरकार ने मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। इस पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने पीएम मोदी का समर्थन किया है।

READ ALSO: भारतीय नौसेना ने लॉन्च किया दृष्टि 10 ‘स्टारलाइनर’ ड्रोन, जानिए इसकी खासियत

Related Articles