नई दिल्ली: फीफा अवार्ड 2023 का ऐलान कर दिया गया है। इसमें अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) को फीफा 2023 के बेस्ट प्लेयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। मेसी ने एर्लिंग हालैंड और किलियन म्बाप्पे को पीछे छोड़कर ये पुरस्कार हासिल किया। इस अवॉर्ड की टाइमलाइन 19 दिसंबर साल 2022 से 20 अगस्त 2023 के बीच की थी, जब मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना ने कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
वही मासी के इस किताब के जीतने पर उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही में से सोशल मीडिया साइट X पर ट्रेंड करने लगे और उन्हें अलग-अलग देशों से बधाइयां मिलने लगी। वहीं, महिला खिलाड़ी एताना बोनमती (Aitana Bonmati) ने सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवॉर्ड जीता है।
Lionel Messi : तीसरी बार जीता FIFA के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवॉर्ड
Lionel Messi ने ये अवॉर्ड अपने शानदार परफॉर्मेंस के लिए जीता। उन्होंने इंटर मियामी की टीम को लीग्स कप जिताया। इसके अलावा इंटरनेशनल लेवल में मेसी ने अर्जेंटीना के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया और CONMEBOL 2026 में टॉप पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। इस अवॉर्ड को लेने के लिए मेसी लंदन में नहीं मौजूद थे।इसके बाद मेसी ने फीफा का बेस्ट टाइटल तीसरी बार जीता। साल 2019 में पहली बार लियोनल मेसी ने ये अवॉर्ड जीता था। इसके बाद पिछले साल भी मेसी को ये अवॉर्ड मिला था।
Lionel Messi : तीन खिलाड़ियों को किया गया था नॉमिनेट:
फीफा अवॉर्ड 2023 के बेस्ट प्लेयर के लिए तीन प्लेयर्स का नाम नॉमिनेट किया था। फीफा ने कहा कि अपने फुटबॉल हितधारकों के सहयोग से, पूर्व खिलाड़ियों और कोचों के दो अलग-अलग पैनलों के जरिए छोटी लिस्ट जारी की गई। पुरस्कार के विजेता के लिए पत्रकारों, फैंस, राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और प्रबंधकों के बीच मतदान हुआ। जिसमें मैसेज सबसे आगे रहे। एर्लिंग हालैंड दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, किलियन म्बाप्पे तीसरे स्थान पर रहे।
READ ALSO : दूसरे T20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से दी मात, यशस्वी और शिवम ने बल्ले से मचाया धमाल

