रांची : Hemant Soren : कई दिनों के राजनितिक घटनाक्रम के बाद बुधवार का दिन यानि आज काफी अहम हो सकता है। एक ओर जहां ईडी की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दोबारा पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर विगत दिनों दिल्ली में Hemant Soren के आवास और झारखंड भवन में ईडी की ओर से की गई छापेमारी के मामले में हेमंत सोरेन के आवेदन पर एससीएसटी थाने में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस बीच देर शाम कुछ वाहन मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। इसके अलावा झारखंड प्रशासन के कई आला अधिकारियों के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने की सूचना है।
Hemant Soren : पूछताछ के लिए सीएम आवास पहुंच गई ईडी की टीम
मुख्यमंत्री की ओर से पत्र भेजकर समय दिए जाने के बाद बुधवार को ईडी के अधिकारियों की टीम पूछताछ के लिए सीएम आवास पहुंच गई। इसके बाद सीएमHemant Soren से पूछताछ की कार्रवाई चल रही है। इसके पूर्व विगत 20 जनवरी को ईडी की टीम ने उनसे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पूछताछ की थी।ईडी के अधिकारियों के साथ ही सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस बार की पूछताछ काफी अहम होनेवाली है।
Hemant Soren : दिल्ली स्थित आवास से जब्त हो चुका है कैश व बीएमडब्ल्यू
इस पूछताछ के पहले 29 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास और दिल्ली स्थित झारखंड भवन में की गई ईडी की छापेमारी में 36 लाख रुपये नकद और एक बीएमडब्ल्यू कार की बरामदगी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के इन दोनों ठिकानों पर ईडी के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लगे हैं। इन कड़ियों को मिलाया जाए तो अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार की पूछताछ कितनी अहम होनेवाली है।

ईडी के अधिकारियों पर रांची के एससीएसटी थाने में केस दर्ज
दिल्ली में ईडी की ओर से की गई छापेमारी को लेकर झारखंड के सीएम Hemant Soren ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीएम के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में हेमंत सोरेन की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनकी गैर मौजूदगी में दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की टीम छापेमारी करने गई थी। उस दौरान वहां कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
इनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर
ज्वाइंट डायरेक्टर कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल और अज्ञात के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
क्या कहा गया है एफआईआर में
Hemant Soren की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि 30 जनवरी को मीडिया के माध्यम से कार्रवाई की जानकारी मिली कि नई दिल्ली स्थित शांति निकेतन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। केवल उन्हें परेशान और बदनाम करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। ईडी के अधिकारियों ने दिल्ली स्थित आवास में बिना सूचना के छापेमारी की। ईडी के अधिकारी ने मुझे 29 और 31 जनवरी को रांची में उपस्थित रहने के लिए कहा था। जानबूझकर मीडिया के माध्यम से मुझे अपमानित किया जा रहा है।
READ ALSO : Bihar : ‘अब कोई अपने बेटे का नाम नीतीश नहीं रखेगा’, जानिए क्या कहा आरजेडी प्रवक्ता ने

