Home » जदयू विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल, कहा – SP को हटाएं, नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा…

जदयू विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल, कहा – SP को हटाएं, नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा…

by The Photon News Desk
MLA Gopal Mandal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना। Bihar Politics: भागलपुर के नवगछिया कांड पर राजनीति शुरू हो चुकी है। विपक्ष के साथ अपने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुसीबत बढ़ाते दिख रहे हैं। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ी डिमांड कर दी है। विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देते हुए नवगछिया एसपी पूरण झा को हटाने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने खुद इस्तीफा दे देने की धमकी दी है।

MLA Gopal Mandal- एसपी को हटाइए नहीं तो हम रिजाइन दे देंगे

गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री से नवगछिया एसपी को हटाने की मांग की है और कहा कि यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो हम इस्तीफा दे देंगे। जेडीयू विधायक ने कहा कि नवगछिया एसपी लड़कीबाज है और दारू भी पीता है। एसपी जातपात की राजनीति करते हैं। महिला के साथ पांच युवकों ने बलात्कार किया और फिर हत्या कर शव को फेंक दिया। बिहार में प्रशासन फेल है। यह सही जांच नहीं करेगा और आरोपियों को बचाने में लगी है। जब इज्जत नहीं बचेगा तब रह के हम क्या करेंगे, एसपी को हटाइए नहीं तो हम रिजाइन दे देंगे।

शिकायत दर्ज कराने पर भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रंगरा के वार्ड 9 के रहने वाले मनोज मंडल ने पुलिस से शिकायत की थी कि बीती 16 फरवरी को शोभा देवी दूध पहुंचाने दक्षिणबाड़ी टोला गई थी, लेकिन वो लौटकर घर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली थी। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में लापरवाह बनी रही और इसी वजह से ऐसी नौबत सामने आई। पुलिस पर आरोप है कि महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

READ ALSO : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाएगी बीजेपी सरकार, जानिए इस कानून में क्या कुछ होगा…

Related Articles