Home » सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना “देवरा होली में मले साबुन”

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना “देवरा होली में मले साबुन”

by Rakesh Pandey
Nilkamal Holi song
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : गायक और अभिनेता नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना (Nilkamal Holi song) देवरा होली में मले साबुन… रिलीज हो गया है। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में उनके साथ नीलम गिरी नजर आ रही हैं। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने के लिरिक्स लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं, जिन्हें लिखा है आशुतोष तिवारी ने। सारेगामापा भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया गया है।

होली के रंगों में मस्ती करते कलाकारों को देख लोग भी खुश हो रहे हैं। इसके संगीतकार शुभम राज (एसबीआर) हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं।

नीलकमल सिंह ने क्या कहा

नीलकमल सिंह ने कहा कि होली को हमारे गानों के साथ रंग-बिरंगी बना लीजिए। अभी एक से बढ़ कर एक गाना हम लेकर आने वाले हैं। सारेगामा हम भोजपुरी, भोजपुरी म्यूजिक के लिए एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म है। यहां हमने साथ मिलकर अब तक एक से बढ़कर एक गाने को रिलीज किया है, जिसे लोगों ने पसंद किया है। आगे भी इसी तरह हम मनोरंजन का डोज लेकर आते रहेंगे। फिलहाल होली के अवसर पर होली स्पेशल गाना देवरा होली में मले साबुन… को खूब प्यार और आशीर्वाद मिले, यही कामना है।

लोगों को पसंद आ रहा Nilkamal Holi song

‘देवरा होली में मले साबुन’ गाने के म्यूजिक के साथ-साथ नीलकमल और नीलम की केमिस्ट्री को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने के लोकेशन में देसी टच देखने को मिल रहा है। साथ ही कलाकार की कॉस्ट्यूम भी बहुत शानदार दिख रही है। गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है। वहीं, फैंस कमेंट सेक्शन में भी तारीफ करते दिख रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “यूपी, बिहार व झारखंड राज्य में आवाज के बादशाह नीलकमल सिंह। ” ज्यादातर लोग गाने को पसंद करते दिख रहे हैं।

ट्रेंडिंग में है गाना

गाने में नीलकमल सिंह और नीलम गिरी के बीच नोक-झोंक चलती है। नीलम गिरी ने सफेद रंग का ड्रेस पहना है और होली खेलने के लिए पूरी तरह तैयार दिखती हैं। हालांकि, जब नीलकमल सिंह उन्हें रंग लगाते हैं, तो वह शिकायत करती हैं। वीडियो में एक जगह नीलकमल, नीलम पर साबुन का पैकेट सहित मलते हैं। गाना ‘देवरा होली में मले साबुन’ को सारेगामापा हम भोजपुरी चैनल पर 23 फरवरी को रिलीज किया गया है।

READ ALSO: बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, जाने क्या है नई तिथि

Related Articles