
हेल्थ डेस्क Vitamin B3: आज के समय में लोगों के खान-पान तथा जीवन शैली ऐसी हो गई है कि गंभीर से गंभीर बीमारी कम समय में अपनी चपेट में ले रही है। आजकल जो समस्या अधिक देखी जा रही है, वह है हृदय रोगों से संबंधित बीमारियां। पिछले कुछ वर्षों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस संदर्भ में विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
Vitamin B3: विटामिन के ओवरडोज से हार्ट अटैक का खतरा
हाल ही में एक रिसर्च से यह बात सामने आई है कि शरीर में कुछ विटामिन शरीर में अधिक मात्रा में यदि पहुंच जाएं, तो वह भी हार्ट अटैक के जोखिम पैदा कर सकते हैं। इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर ही विटामिन की डोज लेनी चाहिए ताकि शरीर को जितनी जरूरत हो, उतनी मात्रा में पोषक तत्व की आपूर्ति हो सके।
Vitamin B3: खराब जीवन शैली भी एक कारण
आज के समय में लोग पोषक आहार और अपने खान-पान की आदतों में सुधार के बजाए अपनी दिनचर्या में हर चीज के लिए सप्लीमेंट्स पर आश्रित हो गए हैं। ऐसे में लोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए कुछ ऐसे भी सप्लीमेंट्स विटामिन लेना शुरू कर देते हैं, जिनके बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं होती और यह उनके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। यहां तक की आगे चलकर यह उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसा एक विटामिन है विटामिन B3 जिसका ओवरडोज आपकी जान का खतरा बन सकता है।
Vitamin B3: क्या है विटामिन B3
विटामिन B3 या नियासिन की अधिक मात्रा आपके हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार हो सकती है। यह लिवर डैमेज के जोखिम को भी बढ़ा देती है। ऐसे में इसे लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
Vitamin B3: रिपोर्ट हैरान करने वाली
जो लोग विटामिन B3 की ओवरडोज लेते हैं, उन्हें कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से जूझने की संभावना अधिक रहती है। विटामिन B3 हमारे शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की क्षतिपूर्ति करता है। लेकिन इसके ओवरडोज से शरीर में खुजली और लिवर डैमेज की भी समस्या हो सकती है। एक शोध में लोगों पर किए गए परीक्षण में यह पाया गया कि शरीर में विटामिन B3 की अधिक मात्रा हृदय से संबंधित बीमारियों के लिए जिम्मेदार है।
Read Also: करेला की ये डिश हेल्दी भी है और टेस्टी भी, कई तरह की बीमारियों को दूर भगाए

