Home » NEET 2024: जमशेदपुर के 6 केंद्राें पर 3760 ने दी परीक्षा, 117 रहे अनुपस्थित, एग्जाम शुरू हाेने से ढाई घंटा पहले केंद्र के गेट कर दिए गए बंद

NEET 2024: जमशेदपुर के 6 केंद्राें पर 3760 ने दी परीक्षा, 117 रहे अनुपस्थित, एग्जाम शुरू हाेने से ढाई घंटा पहले केंद्र के गेट कर दिए गए बंद

by The Photon News Desk
NEET 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/NEET 2024 Exam : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयाेजित नीट 2024 की परीक्षा रविवार को जमशेदपुर के 6 परीक्षा केंद्राें पर हुई। इसमें करीब 3760 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि लगभग 117 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दाेपहर दाे बजे से शुरू हाेकर शाम 5.20 बजे तक चली, लेकिन परीक्षार्थियाें काे केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे से 1.30 बजे ही करा दिया गया था।

ऐसे में सभी केंद्राें पर परीक्षार्थी व उनके अभिभावक सुबह 10 बजे ही पहुंच गए थे। सभी केंद्राें पर परीक्षा शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हुई। नीट की परीक्षा में इस साल का पेपर पिछले साल की तुलना में थाेड़ा टफ था। परीक्षा देकर बाहर निकलने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स व केमेस्ट्री के प्रश्न थोड़े लेंदी थे।

वहीं बायोलॉजी के पेपर के प्रश्नों काे अधिकतर छात्राें ने आसान बताया। मालूम हाे कि देश के मेडिकल काॅलेजाें में एडमिशन के लिए यह परीक्षा आयाेजित हाेती है। इसका परिणाम मई के अंतिम या जून के पहले सप्ताह में जारी हाेने की संभावना है।

NEET 2024: इस बार परीक्षा पैटर्न में नहीं हुआ था बदलाव

नीट यूजी में इस वर्ष भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों का था। प्रश्न पत्र में कुल 4 खंड (फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी एवं बॉटनी) होंगे। प्रत्येक खंड के सेक्शन ए से 35 प्रश्न हल करने होंगे। वहीं सेक्शन बी में दिए गए 15 प्रश्नों में से कुल 10 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए एनटीए की ओर से नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। गलत उत्तर देने पर एक चौथाई यानी 1 अंक की कटौती की जाएगी।

अंगूठी व चेन तक उतरवा लिया गया

नीट परीक्षा के दाैरान सभी केंद्राें पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने काे मिली। कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षार्थियाें काे संघन जांच से गुजरना पड़ा। छात्राओं की कान की बाली, अंगूठी, चेन तक उतरवा लिया गया। इसकी वजह से परीक्षार्थियाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जांच की वजह से उन्हेें करीब 30 से 40 मिनट तक कड़ी धूप के बीच लाईन में लगना पड़ा।

14 जून को घोषित होगा रिजल्ट

परीक्षा संपन्न होने के बाद एनटीए की ओर से आंसर-की जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद एनटीए फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट की घोषणा करेगा। रिजल्ट 14 जून को घोषित किया जाएगा, जिसके बाद स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

READ ALSO : कल सीआइएससीई के दसवीं व 12वीं का रिजल्ट होगा जारी

Related Articles