Home » ओडिशा जगन्नाथ पुरी मंदिर के द्वार खुले, सीएम ने मंत्रियों के साथ की परिक्रमा

ओडिशा जगन्नाथ पुरी मंदिर के द्वार खुले, सीएम ने मंत्रियों के साथ की परिक्रमा

by Rakesh Pandey
Odisha Jagannath Puri Temple
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर : Odisha Jagannath Puri Temple : ओडिशा में भाजपा की सरकार का गठन होने के बाद जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खुल गए हैं। ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोलने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखा था।

Odisha Jagannath Puri Temple : कोरोना काल के बाद से हीं बंद थे द्वार

जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वार कोरोना काल के बाद से ही बंद थे। प्रवेश केवल एक द्वार से ही हो रहा था, जिस कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जब मंदिर के चारों द्वार खुल गए हैं, तो श्रद्धालु सुविधा के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पाएंगे।

Odisha Jagannath Puri Temple : सीएम ने की मंगल आरती और परिक्रमा

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में गुरुवार सुबह 6:30 बजे मंदिर के चारों द्वार खोले गए। सीएम अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंगल आरती में शामिल हुए और साथ ही मंदिर की परिक्रमा भी की।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का अपनी पार्टी के मंत्रियों के साथ मंदिर की परिक्रमा करते हुए एक वीडियो सामने आया है।

Odisha Jagannath Puri Temple : चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था द्वार खोलना

इसी दौरान सीएम माझी ने मंदिर के लिए 500 करोड़ रुपये के कोष निर्माण का निर्णय भी लिया है। सीएम ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर के सभी द्वार खोलना बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था।

Read Also-आज राहुल गांधी रांची के एमपी एमएलए कोर्ट में होंगे पेश…

Related Articles