रांची : Jharkhand Vidhansabha Chunav : झारखंड में इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव का लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। ऐसे में कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे सरयू राय अपनी पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के लिए नई संभावनाएं देख रहे हैं। उनका मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में किसी भी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। झारखंड में बनने वाली नई सरकार में उनका भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा अहम और निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में होगा।

Jharkhand Vidhansabha Chunav : 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा
एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में पाकुड़ पहुंचे भाजमो के संरक्षक व विधायक सरयू राय ने सोमवार को कहा कि उनका भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) राज्य के 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस सिलसिले में बात हुई है। नीतीश ने भी झारखंड में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
Jharkhand Vidhansabha Chunav : इसलिए देख रहे भाजमो की संभावना
सरयू राय ने कहा कि झारखंड में भाजपा के साथ जदयू के साथ कोई गठबंधन नहीं है। दो दिन बाद यशवंत सिन्हा से भी उनकी बातचीत होने वाली है। उनका प्रयास है कि एनडीए और आइएनडीआइए गठबंधन के अलावे राज्य में मजबूत तीसरी शक्ति उभरे जो यहां के लोगों की आकांक्षा को पूरा कर सके।
Jharkhand Vidhansabha Chunav : राज्य के मुद्दे को लेकर पक्ष-विपक्ष गंभीर नहीं
सरयू राय ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल से यह महसूस किया गया है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष राज्य के मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है। बात भ्रष्टाचार की आती है तो दोनों एक दूसरे की पीठ खुजलाने लगते हैं। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार के कई मुद्दों के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया परंतु किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। भ्रष्टाचार केवल नारा बनकर रह गया है। विपक्ष ने भी सरकार के खिलाफ कोई ठोस आरोप नहीं लगाया है केवल ईडी और सीबीआइ के भरोसे विपक्ष है। लोगों में यह धारणा बन गई है कि सरकार या विपक्ष की सही काम कराने और गलत काम नहीं हो इसमें भी रूचि नहीं है।
Jharkhand Vidhansabha Chunav : जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही भाजपा
भाजपा पर हमलावर होते हुए सरयू राय ने कहा कि पार्टी द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव और आदिवासियों के साथ मुस्लिमों की शादी का मुद्दा उठाया जाता है। यह मुद्दा दूसरे स्थानों के हिंदुओं को टीसता है परंतु स्थानीय स्तर पर भाजपा इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इन तीन मुद्दों पर उन्हें स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए।
Jharkhand Vidhansabha Chunav : योजना का लाभी मिले, इसकी नहीं होती निगरानी
सरयू राय ने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जो योजनाएं भेजती है उसका लाभ पाकुड़ जिले के हिंदू समुदाय जो यहां अल्पसंख्यक है, को मिल रहा है कि नहीं इसकी कोई गणना नहीं होती है। जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैँ वहां वे स्वयं सभी सुविधाएं को ले ले रहे हैं। सुविधा लेने वाले लिस्ट में हिंदुओं का तो नाम ही नहीं रहता है। कई लोगों ने उनसे मिलकर इसकी जानकारी दी है। जहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं वहां विकास कार्य शून्य है। इस मामले को यहां जमीनी स्तर पर उठाना चाहिए।
Jharkhand Vidhansabha Chunav : बांग्लादेशी घुसपैठ पर कही यह बात
घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए सरयू राय ने कहा कि भारत सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए और बांग्लादेशी लोगों को वापस उनके देश भेजना चाहिए। साथ ही सीमा पर इतनी सख्ती बरती जानी चाहिए कि कोई घुसपैठिया भारत की सीमा में प्रवेश नहीं कर सके। पाकुड़ जिले में इस मुद्दों पर कुछ होता नहीं दिख रहा। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा हिंदुत्व से जुड़ा मुद्दा तो उठाती है परंतु जहां काम करना है वहां कोई काम नहीं होता। सिर्फ हिंदुत्व का मुखैाटा से काम नहीं चलने वाला।
Read Also-Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

