Home » KU में 300 वोकेशनल शिक्षकों के नियुक्ति की जांच शुरू, सेवा नवीनीकरण की प्रक्रिया रोकी गई

KU में 300 वोकेशनल शिक्षकों के नियुक्ति की जांच शुरू, सेवा नवीनीकरण की प्रक्रिया रोकी गई

by Rakesh Pandey
LLB Entrance
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: Investigation  Appointment Vocational Teachers  KU: काेल्हान विश्वविद्यालय ने बीएड समेत वाेकेशनल विभाग के 300 से अधिक शिक्षकाें के सेवा नवीनीकरण की प्रक्रिया राेक दी है। इसके साथ ही विवि की ओर से सभी काॅलेजाें काे पत्र जारी कर इन शिक्षकाें के दस्तावेजाें की जांच कर रिपाेर्ट देने काे कहा है। कुछ काॅलेजाें ने यह रिपाेर्ट विवि काे साैंप दी है जबकि कुछ में प्रक्रियाधीन है।

इसकी वजह से शिक्षकाें के सेवा नवीनीकरण की पूरी प्रक्रिया रुकी हुई और इस वजह से शिक्षकाें का वेतन भी रुका हुआ है। शिक्षकाें के दस्तावेजाें के जांच की मुख्य वजह राजभवन के एक आदेश काे बताया जा रहा है, जाे पिछले वर्ष जारी हुआ था।

वहीं बीएड टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि छह माह से अधिक पुराने आदेश का हवाला देकर विवि दस्तावेजाें की जांच तब कर रहा है जब उसे सेवा नवीनीकिरण करना था।मालूम हाे कि बीएड समेत वोकेशनल शिक्षकाें के कान्ट्रेक्ट की अवधि पूरी हाे चुकी है और हर साल की तरह इस बार भी इसका नवीनीकरण किया जाना है। तभी शिक्षक अपनी सेवा कंटीन्यू कर पाएंगे।

मालूम हाे कि केयू के अंगीभूत महाविद्यालयों में बीएड, एमएड, बीबीए, बीसीएम, एमसीए, एमबीए, बीएससी आईटी जैसे वोकेशनल काेर्स संचालित हाे रहे हैं। जहां ये शिक्षक कार्यरत हैं।

Investigation  Appointment Vocational Teachers  KU: राजभवन ने नियम विरूद्ध शिक्षकाें काे हटाने का दिया है निर्देश:

राजभवन की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालय में बिना निर्धारित योग्यता व प्रक्रिया का पालन किए हुए नियुक्त किए गए वोकेशनल शिक्षकों को हटा दिया जाय। पत्र आलाेक में ही काेल्हान विवि ने सभी शिक्षकाेें के दस्तावेजों की जांच करा रहा है। विवि का कहना है कि केयू में ऐसे कई शिक्षक हैं जिनकी नियुक्ति यूजीसी के मानक प्रक्रिया के खिलाफ हुई है। इस जांच प्रक्रिया में ऐसे शिक्षकाें काे चिन्हित किया जाएगा।

Investigation  Appointment Vocational Teachers  KU: इससे पहले जांच में 37 नीड बेस्ड शिक्षकाें के दस्तावेजाें में मिली थी गड़बड़ी

मालूम हाे कि वोकेशनल शिक्षकाें की तरह विवि ने नीड बेस्ड शिक्षकाें के दस्तावेजाें की जांच करायी थी। इसमें 37 शिक्षकाें की नियुक्ति नियम विरूद्ध पायी गयी। इन शिक्षकाें के शैक्षणिक कार्य पर प्रतिबंध लगाते हुए केयू ने इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में वोकेशनल शिक्षकाें काे डर है कि कहीं उनकी नियुक्ति भी न फंस जाए।

Investigation  Appointment Vocational Teachers  KU: वर्जन

राजभवन के निर्देश के आलाेक में वाेकेशनल शिक्षकाें के दस्तावेजों की जांच करायी जा रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें जाे सही पाए जाएंगे, उनकी सेवा का नवीनीकरण कर दिया जाएगा।

डाॅ राजेंद्र भारती रजिस्ट्रार केयू

Related Articles