Home » Uttarakhand Cloud Burst : उत्तराखंड में बादल फटने से दो की मौत, हिमाचल में 20 लापता

Uttarakhand Cloud Burst : उत्तराखंड में बादल फटने से दो की मौत, हिमाचल में 20 लापता

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Uttarakhand Cloud Burst : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित रामपुर में बादल फट जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग लापता हो गए हैं। इसके साथ ही पानी का बहाव भी बहुत बढ़ गया है। इस वजह से लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा पहले ही किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी दी थी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से ही राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के लिए बुधवार को येलो अलर्ट भी जारी किया था। वहीं राज्य में भारी बारिश का दौर छह अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण 48 सड़कें बंद हो गई हैं। बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

वहीं डीसी अनुपम कश्यप के अनुसार भारी बारिश के बाद सड़क मार्ग कई जगह बंद होने के कारण राहत बचाव दल उपकरणों के साथ घटनास्थल पर दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचने के प्रयास में जुटी है। इसके साथ ही बचाव दल के अफसरों व सदस्यों को बादल फटने की घटना से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने के लिए कहा गया है।

 Uttarakhand Cloud Burst : मलबे में बह गए मकान, पुल और पोकलेन

शिमला रायपुर के झाकरी में बीती रात बारिश के कारण घानवी तथा समेज खड्ड में बादल फटने के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया। वहीं घानवी में बादल फटने के कारण आई बाढ़ की छानबीन करने पर पाया गया कि बादल फटने से 5 मकान, 2 पैदल पुल, स्कूल भवन, हॉस्पिटल, पावर प्रोजेक्ट रेस्ट हाऊस, एक पोकलेन मशीन और तीन छोटे वाहन मलबे के साथ बह गए. बादल फटने के दौरान मलबा कुछ घरों में घुस गया। इसके साथ ही 10 से 12 और लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। एनडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीमें और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं।

 Uttarakhand Cloud Burst : मंडी में बादल फटने से हुई एक की मौत

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में भी बादल फटा है। वहीं वहां से एक शव बरामद हुआ है, जबकि नौ लोग अभी भी लापता हैं। कई मकान भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। वहीं मंडी के डीसी अपूर्व देवगन के मुताबिक जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

 Uttarakhand Cloud Burst : उत्तराखंड में भी हो रही है भारी बारिश

बता दें कि उत्तराखंड में भी लगातार भारी बारिश का दौर बीते 24 घंटे से जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पहाड़ पर कई जगह स्थिति बद से बदतर हो गई है। प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी बरसती नाले भी उफान पर हैं। वहीं टिहरी जनपद के घनसाली में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य के घायल होने की सूचना है।

Read also-Weather Update: चक्रवाती तूफान Michong से बदल गया मौसम, बादल छंटते गिरा तापमान

Related Articles