Home » एनएमएल के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. अभिलाष को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

एनएमएल के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. अभिलाष को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

– “विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर” पुरस्कार से नवाजे गये

जमशेदपुर : vigyan Yuva Shanti Swaroop Bhatnagar puraskar : शहर के बर्मामाइंस स्थित सीएसआईआर एनएमएल के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. अभिलाष को भारत सरकार ने “विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर” पुरस्कार से सम्मानित किया है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. अभिलाष ने द्वितीयक संसाधनों यानी खान और प्रक्रिया अपशिष्ट आदि से महत्वपूर्ण रणनीतिक धातुओं के निष्कर्षण के लिए अंतर्विंषयी स्वदेशी प्रक्रियाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

साथ ही खनन, धातुकर्म और अपशिष्ट पुनर्चक्रण उद्योगों के लिए प्रौद्योगीकियों का लास उठाने के संबंध में अनुकरणीय योगदान किया है। डॉ. अभिलाष ने निम्न ग्रेड अवशेषों से यूरेनियम के जैव प्रसंस्करण, संदूषित स्थानों के उपचारण, लाल मिट्टी, ब्लास्ट फर्नेंस स्लैग, स्पेंट कैटालिस्ट और ईवी बैटरियों से सीधे दुर्लभ-पृथ्वी तत्वों के निष्कर्षण के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास किया है। साथ ही उन्हें सफलतापूर्वक वाणिज्यीकृत किया है।

Related Articles