सेंट्रल डेस्क। रतन टाटा की मौत से पूरा देश शोकाग्रस्त है। 86 वर्ष की आयु में 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रतन टाटा ने अपनी आखिरी सांस ली थी। उनकी मौत की खबर सुन पूरे देश की आंखें नम हो गईं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश और भारत के लोगों की सेवा में झोंक दी। कई लोग उनके लिए भारत रत्न की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि रतन टाटा सचमुच इस देश के लिए एक अनमोल रत्न थे, जिसे भारत ने 9 अक्तूबर को खो दिया।

11000 अमेरिकन डायमंड से बनाई पोट्रेट
रतन टाटा ने अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है जिसने अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया है। देश भर में लोग उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सूरत के एक हीरा व्यापारी ने रतन टाटा जी की 11000 अमेरिकन डायमंड की मदद से एक शानदार पोट्रेट बना दिया। इस पोट्रेट बनाने वाले कलाकार का नाम विपुलभाई जेपिवाला है। उन्होंने हीरों की मदद से दिवंगत रतन टाटा जी की विशाल पोट्रेट बनाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हीरे से बनी तस्वीर से जुड़ा वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया हैं। तस्वीर को देखकर हर कोई अचंभित हैं और खूब प्यार लुटा रहे है। जौहरी की जमकर तारीफ की जा रही हैं।
कौन है ये कलाकार
रूपेश सिंह बलिया के तहसील बांसडीह अंतर्गत राजा गांव खरौनी के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएचयू से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की है. रूपेश अपनी कला के माध्यम से समाज को जागरूक करने का हर संभव प्रयास करते हैं और आगे बढ़ते हैं।

