Home » भोपाल में दो गुटों में झड़प के बाद पथराव, चलीं तलवारें, भांजी गई लाठियां

भोपाल में दो गुटों में झड़प के बाद पथराव, चलीं तलवारें, भांजी गई लाठियां

इस घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जड़ तक जाने की कोशिश कर रही है। अभी तक विवाद की वजह सामने नहीं आ है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल में दो लोगों के बीच शुरू हुए विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला मारपीट और पथराव तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई हिंसक झड़प में दोनों ओर के 6 लोग घायल हुए हैं। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों ओर से तलवारें निकाल ली गईं। इस हिंसक झड़प की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया।

सिख औऱ मुस्लिम समुदाय के युवकों के बीच विवाद
पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले सिख समुदाय औऱ मुस्लिम समुदाय के युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ और पथराव शुरू हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

बरसाए गए पत्थर, चली तलवारें और डंडे
मंगलवार को पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र से हथियार लहराने और झड़प का वीडियो भी सामने आया है। दोनों गुटों की ओर से पत्थर बरसाए गए औऱ साथ ही लाठी, डंडे और तलवार भी भांजे गए। इसकी खबर मिलते ही मौके पर प्रशासन पहुंची और मौके की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की
फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जड़ तक जाने की कोशिश कर रही है। अभी तक विवाद की वजह सामने नहीं आ है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मोटरसाइकिल तेज चलाने को लेकर छिड़ा था विवादः पुलिस

भोपाल के ज़ोन-1 की डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि मोटरसाइकिल तेज़ चलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था मामले में FIR दर्ज की गई थी, इसमें 5 आरोपी थे। 3 को तुरंत गिरफ़्तार कर लिया गया और फिलहाल 2 फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी दौरान, एक पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्होंने फ़रार आरोपियों को देखा है।

आगे डीसीपी ने बताया कि जैसे ही एक पक्ष के लोगों ने फरार आरोपियों को देखने की बात कही, इससे एक पक्ष के सभी लोग नाराज़ हो गए। करीब 25-30 लोग लाठी-डंडे और पत्थर लेकर आ गए औऱ उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। लेकिन पुलिसकर्मी यहां पहले से तैनात थे, इसीलिए उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को ख़बर दी। खबर मिलते ही पर्याप्त पुलिसबल को इलाके में तैनात कर दिया गया। डीसीपी के अनुसार, मामले को 5 मिनट के भीतर ही काबू में कर लिया गया।

Related Articles