स्पोर्ट्स डेस्क : 19 फरवरी शुरू हो रहे Champions Trophy 2025 के लिए प्रशंसकों की दीवानगी सर चढ़कर बोलने लगी है। इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार कर रहे खेलप्रेमियों ने 23 फरवरी को होने वाले भारत-पाक मैच के टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ मिनटों में ही खरीद लिए। जिन प्रशंसकों ने अब तक टिकट नहीं खरीदे, उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मुकाबले दुबई में खलेगा। इस कारण टिकटों की भारी मांग देखी जा रही थी। सोमवार शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हुई और जनरल स्टैंड के टिकट 125 दिरहम (लगभग 3000 रुपये) से बिकने शुरू हुए। भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकटों की बिक्री शुरू होते ही तेजी से बिक गए और अब कोई भी टिकट उपलब्ध नहीं है।
आठ टीमों के बीच होंगे कुल 15 मैच
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे, जहां भारत के सभी ग्रुप मैच दुबई में होंगे। पाकिस्तान के मैच रावलपिंडी, लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।
भारत का कार्यक्रम
Champions Trophy 2025 में भारत पहला लीग मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबला होगा और फिर भारत को सात दिन का आराम मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी। भारत ने पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी, जब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।
Read Also:

