Home » ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होते ही पाइरेटेड कॉपी की भरमार, हटाए गए 3,000 लिंक

ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होते ही पाइरेटेड कॉपी की भरमार, हटाए गए 3,000 लिंक

पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। एक हाई-डेफिनिशन (HD) वर्जन भी X पर वायरल हो गया। तमिलरॉकर्स, मूवीरुल्ज़, फिल्मीज़िल्ला और टेलीग्राम ग्रुप्स पर फिल्म का पूरी तरह लीक हुआ वर्जन अवैध डाउनलोड और स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध था।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेन्मेंट डेस्क: ईद का त्योहार आने के साथ ही सलमान खान के फैंस के इंतजार की घड़ियां भी समाप्त हो गईं जब उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो गई। ईद का त्योहार और छुट्टी का दिन होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन फिल्म रिलीज के साथ ही लीक हो गई है। दुनियाभर में सोशलल मीडिया प्लेटफार्म पर इस फिल्म की उपलब्धता ने फिल्ममेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।

हटाए गए फिल्म के 3,000 से अधिक पायरेटेड लिंक
हालांकि सलमान खान के फैंस अपनी वफादारी साबित करने के लिए एक से बढ़कर एक कदम उठा रहे हैं! ईद पर रिलीज हुई सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर की टीम को फिल्म के 3,000 से अधिक पायरेटेड लिंक हटाने में मदद की, जो यह दिखाता है कि वे अपने सुपरस्टार की मेहनत के प्रति कितने समर्पित हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ के निर्माता भी इन अपराधियों को आसानी से नहीं जाने दे रहे हैं। उनकी ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साइबर सेल अब पायरेसी से जुड़े आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन पर पड़ सकता है असर
“सिकंदर” सलमान खान की “टाइगर 3” के बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी का प्रतीक है। यह 30 मार्च 2025 को रिलीज़ हुई और उसी दिन पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। कई पायरेसी हैंडल्स पर इस एक्शन फिल्म के डाउनलोड के लिंक उपलब्ध हो गए। एक हाई-डेफिनिशन (HD) वर्जन भी X पर वायरल हो गया। तमिलरॉकर्स, मूवीरुल्ज़, फिल्मीज़िल्ला और टेलीग्राम ग्रुप्स जैसी कुख्यात प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म का पूरी तरह लीक हुआ वर्जन अवैध डाउनलोड और स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध था। इस तरह की लीक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में काफी असर डाल सकते हैं।

फिल्म थिएटरों में की गई रिकॉर्डिंग
कड़ी पायरेसी विरोधी अभियान और सख्त कानूनों के बावजूद, बॉलीवुड अभी भी पायरेसी की इस समस्या से जूझ रहा है। “सिकंदर” के मामले में, लीक का स्रोत थिएटरों में कैमरे से रिकॉर्डिंग के रूप में सामने आया, जिसे कुछ ही घंटों में एचडी क्वालिटी में सुधारकर ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया था।
इसके बाद, “सिकंदर” के निर्माता, फैन क्लब और मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने मिलकर इन अवैध लिंक को हटाने में त्वरित कदम उठाए।

फिल्म के लीक होने के स्रोत का लगाया जा रहा पता
अधिकारियों ने कहा, “लीक का असली स्रोत अभी तक पहचान में नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों ने इसके प्रसार से जुड़े आईपी एड्रेस को ट्रैक करना शुरू कर दिया है। जो जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

साइबर सुरक्षा सहित कई टीमें कर रही काम
संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन हाउस, सलमान खान के वफादार फैन क्लब और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने 3,000 से अधिक लिंक हटाए, जिनमें पायरेटेड वर्जन होस्ट किए गए थे। साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन हाउस ने पहले ही 1,000 से अधिक अकाउंट्स को अधिकारियों के पास फ्लैग कर दिया है। सलमान खान और साजिद इस मामले में साइबर सुरक्षा टीम, कानूनी सलाहकारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं ताकि ऑनलाइन पायरेटेड कॉपियों के प्रसार को रोका जा सके।

सलमान खान फैन क्लब के प्रमुख रवि देसाई ने बताया कि सिकंदर की रिलीज़ से पहले ही रेड फ्लैग्स दिखाई देने लगे थे। कुछ दिन पहले, एक अकाउंट ने फिल्म से एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी, जिससे ऑनलाइन लीक का संकेत मिल रहा था। हालांकि, वह अकाउंट जल्दी गायब हो गया, असली परेशानी शनिवार रात 11:30 बजे शुरू हुई, जब एक अन्य अकाउंट ने पूरी फिल्म लीक कर दी। पायरेटेड वर्जन तेजी से टॉरेंट साइट्स और X पर फैलने लगा। “मध्यरात्रि तक, यह हर जगह था,” देसाई ने याद करते हुए कहा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि महज 30 मिनट के भीतर, सलमान खान के फैंस और प्रोडक्शन हाउस ने मुंबई पुलिस की साइबर विंग के साथ मिलकर उन अकाउंट्स का पता लगाया, जिन्होंने X और टेलीग्राम पर फिल्म लीक की थी। “अब तक 3,000 लिंक हटा दिए गए हैं,” देसाई ने पुष्टि करते हुए कहा, “हमें लगता है कि लीक का स्रोत पोस्ट-प्रोडक्शन से हुआ था।”

हांला कि “सिकंदर” ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, पहले दिन करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई की।

Related Articles