Home » Galudih News: गालूडीह के बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, इसलिए एसडीओ ने सील किया वाटर पार्क

Galudih News: गालूडीह के बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, इसलिए एसडीओ ने सील किया वाटर पार्क

by Rajesh Choubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के गालूडीह थाना क्षेत्र स्थित बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में गुरुवार को षृष्टी कुमारी नामक छह वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची मूल रूप से चतरा जिले के पाकी गांव की रहने वाली है। लेकिन वह जमशेदपुर के मानगो के शंकोसाई में अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। गर्मी की छुट्टी होने के कारण चतरा से उसके माता-पिता जमशेदपुर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों परिवार के 11 लोग घूमने के लिए गालूडीह वाटर पार्क आए थे , जहां यह हादसा हो गया। मृतका के पिता मिथुन कुमार तुरी व मां सीमा देवी हैं। बताया गया कि ये बच्ची वाटर पार्क के वेब क्षेत्र में नहा रही थी। तभी हादसा हुआ। अचानक वाटर पार्क के सुरक्षा कर्मी बच्ची को उठाकर उसके परिजनों के बारे में पूछने लगे। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में बच्ची को गालूडीह के निरामय हेल्थ केयर में लाया गया। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते के बाद इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार, गालूडीह थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाटर पार्क में हुए हादसे की जानकारी लेने के बाद पार्क को बंद कराया गया। बताया गया कि बच्ची जहां नहा रही थी, वहां पानी लगभग सात फीट होगा। पानी ज्यादा होने के कारण ये हादसा हो हुआ है। जांच में ये बात भी सामने आई कि वाटर पार्क में एबुलेंस खराब अवस्था में थी, चिकित्सक की भी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इधर प्रबंधक का कहना है कि सारी व्यवस्था थी। कैसे घटना हुई ये पता नहीं चल पाया। अभिभावक को भी देखना चाहिए था। ज्ञात हो कि इसके पूर्व 2022 में एक युवक की मौत वाटर पार्क में बोट से चोट लगने के कारण मौत हो गई थी। युवक भी जमशेदपुर का ही रहने वाला था। इसके बाद काफी दिनों तक वाटर पार्क को सील कर दिया गया था। अब दोबारा वैसी घटना हुई, इसमें भी लापरवाही सामने आई है।

लापरवाही को देखते हुए वाटर पार्क किया सील : एसडीओ

घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की गई है। पूछताछ से पता चला है कि लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तब तक के लिए वाटर पार्क को सील किया गया है।

Related Articles