Home » Palamu News : पलामू में दो हजार बोतल अवैध देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Palamu News : पलामू में दो हजार बोतल अवैध देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhand) : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में कजरात नवाडीह रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने लगभग दो हजार बोतल टनाका और छबीली ब्रांड की देशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। जिले की एसपी (SP) रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को प्रेस वार्त्‍ता कर यह जानकारी दी।

झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी 23 बोरियां

एसपी ने बताया कि पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। हुसैनाबाद एसडीपीओ (SDPO) एसएम याकूब ने बताया कि सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। दंगवार ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल और आरपीएफ काजरात नवाडीह की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 23 बोरियों में बंद टनाका और छविली नामक देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोरी में 4 पेटी थी। सभी बोरियों में कुल 92 पेटियां और लगभग दो हजार बोतलें मिलीं, जिसे जब्त कर लिया गया है।

हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

इसके साथ ही, एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी मौके से जब्त की गई। पुलिस ने शराब मालिक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के काजरात नवाडीह निवासी राजन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार गुप्ता के साथ आरक्षी अमर कुमार, धनश्याम प्रसाद, फेकन राम, विकास कुमार और आरपीएफ नवाडीह कजरात की टीम शामिल है।

READ ALSO: JHARKHAND NEWS: राज्यपाल ने झारखंड MSME विधेयक-2025 को दी मंजूरी, जानें क्या होगा उद्योगों को फायदा



Related Articles