Home » Dumka Murder Case : चार लाशें, एक घर और कई सवाल, जानें किस जिले की है यह घटना

Dumka Murder Case : चार लाशें, एक घर और कई सवाल, जानें किस जिले की है यह घटना

by Rakesh Pandey
palamu murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : झारखंड के दुमका स्थित बरदेही गांव में रविवार की सुबह ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया कि पूरा इलाका सन्न रह गया। एक घर के अंदर मां और दो मासूम बच्चों की लाशें पड़ी थीं। कुछ ही दूरी पर खेत में पति का शव पड़ा था। चार-चार मौतें, गले में बंधी रस्सियां और हालात ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। रहस्य इतना गहरा था कि पुलिस भी कई सवालों के जवाब खोजने में जुट गई है।

कहां-कहां मिले शव

रविवार सुबह ग्रामीणों ने सबसे पहले बीरेंद्र मांझी का शव खेत में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद जब वे उसके घर पहुंचे, तो वहां का नजारा और भी दर्दनाक था। अंदर कमरे में उसकी पत्नी आरती कुमारी और दोनों छोटे बच्चे रोही और विराज मृत अवस्था में मिले। एक नजर में ऐसा लगा जैसे बच्चे अपनी मां के साथ सो रहे हों, लेकिन पास जाकर देखने पर स्पष्ट हुआ कि सभी के गले में रस्सी बंधी हुई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्य

सभी शवों का एक ही तरह की परिस्थितियों में मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि घटना अत्यंत संदिग्ध है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, चारों की मौत गला दबने से हुई होगी। पुलिस घटनास्थल के हालात और शवों की स्थिति के आधार पर हत्या की तरफ ज्यादा झुकाव देख रही है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी।

मायके से लौटी थी पत्नी

सूत्रों के अनुसार, आरती अपने दोनों बच्चों के साथ पिछले कुछ दिनों से पालोजोरी स्थित मायके में रह रही थी। शनिवार को ही बीरेंद्र मांझी उन्हें लेकर वापस घर लौटा था। इसके केवल कुछ घंटों बाद ही रविवार सुबह चारों के शव मिलने से घटना और भी रहस्यमय हो गई है। परिवार में किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं मिली है, जिससे संदेह के दायरे और गहरे हो गए हैं।

हत्या या आत्महत्या

कुछ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि बीरेंद्र ने पहले पत्नी और बच्चों की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और फिर घर से बाहर एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि, पुलिस इस दावे की पुष्टि से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस टीम मृतक परिवार के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और ग्रामीणों से लगातार पूछताछ कर रही है।

फोरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

हंसडीहा थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौके से बरामद चीजों, घर की स्थिति, दरवाजों की जांच और संभावित संघर्ष के संकेतों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या, आत्महत्या, घरेलू विवाद या किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Read Also- RANCHI NEWS: बच्चों के बीच विवाद में फायरिंग, हथियार के साथ आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में 

Related Articles