Home » Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन के खिलाफ लचर करवाई पर भड़के DC, आठ सीओ और थाना प्रभारियों को किया शो-कॉज

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन के खिलाफ लचर करवाई पर भड़के DC, आठ सीओ और थाना प्रभारियों को किया शो-कॉज

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन पर लचर कार्रवाई के चलते डीसी का पारा गर्म हो गया। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को मुसाबनी, गुड़ाबांदा, धालभूमगढ़, घाटशिला, पोटका, पटमदा, बोड़ाम और डुमरिया के सीओ और थाना प्रभारियों को शोकाज कर दिया है।

जमशेदपुर के डीसी आफिस सभागार में डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त ने पिछले तीन महीनों में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर की गई कार्रवाई को संतोषजनक नहीं पाया। इस पर नाराज़ डीसी ने बहरागोड़ा, चाकुलिया और जमशेदपुर को छोड़कर अन्य सभी अंचल अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों के खिलाफ शो-कॉज जारी कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी इलाके में अवैध खनन या परिवहन पाए जाने पर संबंधित सीओ और थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय होगी। अधिकारियों को अपने इलाकों में लगातार सक्रिय रह कर खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

डीसी ने डीएमओ को बालू की कालाबाजारी रोकने, अवैध स्टॉक पर शिकंजा कसने और जब्त खनिजों की नीलामी कर राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही आम नागरिकों को लाइसेंसी स्टॉक यार्ड से वैध रूप से बालू खरीदने की प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

प्रशासन ने साफ किया कि जिले में अवैध खनन पर अंकुश के लिए लगातार अभियान चलेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनन, पुलिस, वन, परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण विभागों को समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है। ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व बढ़ोतरी और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके। प्रशासन ने कहा कि खनन गतिविधियों को कानून के दायरे में रखना जरूरी है और इस दिशा में कड़ा रुख जारी रहेगा।
मीटिंग में एसएसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुजूर, डीएमओ सतीश नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा, सभी अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े।

Read Also- Jharkhand Political Uproar : दिल्ली के झारखंड भवन व ऊर्जा विभाग गेस्ट हाउस पर बाबूलाल मरांडी ने सदन में दागे सवाल, मांगा पांच साल का रजिस्टर

Related Articles