RANCHI : रेल मंत्रालय की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि उत्तर-मध्य रेलवे के अंतर्गत माघ मेला की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ऐसे में अगले एक महीने तक इन ट्रेनों का कुछ स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होगा। इसकी सूचना रेलवे की ओर से जारी कर दी गई है।
ट्रेन संख्या 18609 रांची लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 07/01/2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/02/2026 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का वाराणसी, ज्ञानपुर रोड और प्रयागराज स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। हालांकि परिवर्तित मार्ग पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव होगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन 10:30 बजे एवं प्रस्थान 10:35 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रांची एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/01/2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/02/2026 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का प्रयागराज और वाराणसी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। परिवर्तित मार्ग पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव होगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन 15:45 बजे एवं प्रस्थान 15:50 बजे होगा।

