Home » Plamu Police Action : पलामू में माधुरी जंगल से 1.20 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Plamu Police Action : पलामू में माधुरी जंगल से 1.20 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

गढ़वा और बिहार के सासाराम से लाकर पड़वा व डालटनगंज करता था बिक्री

by Anand Mishra
Plamu Police Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • गढ़वा का रहनेवाला है आरोपी

Plamu (Jharkhand) : झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र स्थित माधुरी जंगल से पुलिस ने गुरुवार को 64.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसकी खरीद बिक्री में लगा गढ़वा का एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। तस्कर माधुरी जंगल के आसपास ब्राउन शुगर की बिक्री करता है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपित की पहचान मुमताज खान के रूप में की गई है। वह गढ़वा के साई मोहल्ला का रहने वाला है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है।

घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार

जिले की एसपी रिष्मा रमेशन के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर पड़वा थाना पुलिस कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। वहां मौजूद एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला पदार्थ बरामद किया गया।

ढेले के रूप में मिला ब्राउन शुगर

पूछताछ में आरोपी ने बिहार के सासाराम और गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर पड़वा व डालटनगंज के अन्य क्षेत्रों में बिक्री करने की बात स्वीकार की है। एसपी ने शुक्रवार को बताया कि तस्कर के दोनों पैकेट से ढेले के रूप में 64.3 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया गया। एक पैकेट से 54 ग्राम, जबकि दूसरे पैकेट से 9.5 ग्राम ब्राउन शुगर मिला।

2700 रुपए में बेचता था एक पुड़िया

साथ ही एक मोबाइल फोन एवं 1200 नकद बरामद किया गया है। मुमताज पिछले 6 माह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लगा हुआ था। एक पुड़िया को 2700 रुपये में बेचता था। एक सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशीले पदार्थ बेचने वाले बड़े तस्कर को भी पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान तेज है। दरअसल, छोटे तस्कर के पकड़े जाने पर बड़े तस्कर अपनी पहचान बदल लेते हैं। ऐसे में उन्हें चिन्हित करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी टीम प्रयास कर रही है कि बड़े तस्कर भी गिरफ्तार किए जाएं।

Read Also- Hazaribag Crime : हजारीबाग में नववर्ष पर पसरा मातम, दो गुटों का मामूली विवाद तलवारबाजी तक पहुंचा, एक की मौत, दो गंभीर-जानें वजह

Related Articles