Home » Ghatshila News:घाटशिला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Ghatshila News:घाटशिला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by Rajesh Choubey
Suicide in Ghatshila
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : मऊभंडार ओपी क्षेत्र के टुमांगडुंगरी बस्ती में एक युवक ने सोमवार कि शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम गोवर्धन दा (38) है। घटना के बाद से परिजनों विशेषकर मां मालती दास का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान समाजसेवी कालिराम शर्मा और मृतक के चचेरे भाई कमल दास भी मौजूद थे।

बताया जाता है कि गोवर्धन दास का बड़ा भाई सुखदेव दास अपनी पत्नी गीता दास और बच्ची के साथ बारीपदा रिश्तेदार के घर गए हुए थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे गोवर्धन दास ने अपनी मां मालती दास को डांटकर घर से बाहर भेज दिया और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर गोवर्धन दास की मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर बड़े भाई सुखदेव परिजनों के साथ घर पहुंचा। घटना के बाद स्थानीय लोगों कि भारी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि गोवर्धन पाइपलाइन का अच्छा मिस्त्री था। लेकिन नशे की लत के कारण वह थोड़ा डिस्टर्ब रहने लगा था। बहरहाल, मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Also Read: Latehar Police Action : नशे की खेती पर जीरो टॉलरेंस, लातेहार में 30 एकड़ पोस्ता नष्ट, जानें SP ने क्या दिए निर्देश

Related Articles