चाईबासा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा की प्रेरणा से मारवाड़ी युवा मंच ( चाईबासा जागृति शाखा) ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत चाईबासा के मेरी टोला में प्रकाश कुमार गुप्ता एवं उषा मिश्रा की नाट्य टीम के द्वारा नशे के विरुद्ध एक नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ।
प्रस्तुत नाट्य में उन्होंने प्रभावशाली मंचन का प्रदर्शन कर लोगों के बीच में नशे से हो रही बीमारियां, तकलीफें और दुष्परिणामों से सचेत किया।
शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने बताया कि डालसा के सचिव डालसा रवि चौधरी ने पिछले दिनों बैठक में मे संस्थाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया था, इसी क्रम में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताकि आसपास हो रहे इस तरह की नशाखोरी को रोका जा सके और हमारे देश, राज्य और जिले को नशा से मुक्त कराया जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति शाखा के अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा फिरोजीवाला, ऋचा अग्रवाल, ममता जिंदल, प्रेस प्रभारी खुशबू दोदराजका आदि का सकारात्मक सहयोग रहा।

