Jamshedpur : जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। लाभुकों का कहना था कि दुकान संचालक ने कई महीने का फिंगरप्रिंट उनसे लगवा लिया है। लेकिन, राशन नहीं दिया है। इससे माना जा रहा है की दुकान संचालक अनाज वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। इसे लेकर लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। बाद में मामले की शिकायत डीसी से भी की गई। डीसी को दिए आवेदन में बताया गया कि दुकान संचालक ने उनसे फिंगरप्रिंट ले लिए हैं। साथ ही कागज पर भी साइन करा लिया है। लेकिन राशन वितरण नहीं किया गया है। लाभुकों का कहना है कि हर महीने बायोमीट्रिक सत्यापन कराया जाता है। लेकिन राशन नहीं दिया जाता।

मार्केटिंग ऑफिसर पर लगाया मिलीभगत का आरोप
राशन कार्डधारियों का कहना है कि मार्केटिंग ऑफिसर की भी मिली भगत है। कई बार मार्केटिंग ऑफिसर से मामले की शिकायत की गई। लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों कहना है कि मार्केटिंग ऑफिसर की मिलीभगत से दुकानदार अनियमितता कर रहा है। इससे गरीब परिवारों को परेशानी का सामना है।
दूसरी दुकान में राशन कार्ड अटैच करने की मांग
लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और दुकानदार का लाइसेंस रद्द कर उनके राशन कार्ड किसी और दुकान में अटैच किए जाएं। ताकि उन्हें नियमित राशन मिल सके। घटना की शिकायत मिलने के बाद विशेष अनुभाजन अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कहा जा रहा है कि दुकानदार की लापरवाही और गड़बड़ी सामने आने के बाद उस पर कार्रवाई होगी।

