Home » West Singhbhum Excise Raid : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : बंदगांव और मझगांव में देसी शराब भट्ठी ध्वस्त, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट, एक संचालक फरार, एक गिरफ्तार

West Singhbhum Excise Raid : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : बंदगांव और मझगांव में देसी शराब भट्ठी ध्वस्त, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट, एक संचालक फरार, एक गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Excise Raid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (चाईबासा) के उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के दो ठिकानों मझगांव और बंदगांव क्षेत्र में अवैध देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस छापेमारी में बंदगांव प्रखंड के कराईकेला से 80 लीटर अवैध शराब और 2,000 किलो जावा महुआ बरामद किया गया, जबकि मझगांव में 1000 किलो महुआ और 40 लीटर शराब को किया नष्ट किया है। अभियान के दौरान उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम के पहुंचते ही एक संचालक मौके से फरार हो गया है, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी को मिली थी गुप्त सूचना

चाईबासा में पदस्थापित उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव के कराईकेला थाना और मझगांव के खड़पोश और ब्रह्मापानी गांव में देसी शराब बनाने और बेचने का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के निरीक्षक निर्भय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और दोनों गांवों में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान खड़पोश गांव से रमेश गोप को गिरफ्तार किया गया। वहीं, ब्रह्मापानी गांव में छापेमारी से पूर्व ही आरोपी असरल तिरिया फरार होने में सफल रहा। टीम ने शराब बनाने में प्रयुक्त सभी सामान बरामद कर लिया है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध रूप से शराब बचाने पर सख्त कार्रवाई होगी। माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा, ताकि इस तरह के अवैध धंधे पर पूरी तरह रोक लग सके।

Read Also- RANCHI NEWS : ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर व्यवसायी ने कर लिया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Comment