Home » Dhanbad Crime : निरसा में अवैध कोयला खनन कर रहे युवक की पत्थर से दब कर मौत

Dhanbad Crime : निरसा में अवैध कोयला खनन कर रहे युवक की पत्थर से दब कर मौत

Jharkhand Hindi News today : गुपचुप तरीके से कर दिया गया अंतिम संस्कार

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • खोदाई के दौरान एक बड़े पत्थर के नीचे दब गया था युवक, नर्सिंग होम ले गए थे परिजन

Dhanbad: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल की राजा कोलियरी ओसीपी में अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जिस युवक की मौत हुई है, वह निरसा के कांटा गांव का रहने वाला है।

बताते हैं कि मृतक के परिजनों और पड़ोस के लोगों ने युवक का अंतिम संस्कार भी गुपचुप तरीके से कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की देर रात की है। निरसा कांटा का रहने वाला युवक अपने अन्य साथियों के साथ राजा कोलियरी ओसीपी में अवैध खनन कर रहा था। जैसे ही वह कोयला काटकर बोरे में भर रहा था। तभी एक बड़ा सा पत्थर उसके ऊपर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

परिजनों ने पत्थर में दबे युवक को निकाला

कोयला कटाई कर रहे अन्य युवक भाग कर गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पत्थर के नीचे दबे युवक को निकाल कर एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात में ही गुपचुप तरीके से शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Read Also- Palamu Health News : पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा

Related Articles

Leave a Comment