Home » Chaibasa Nagar Nikay Election : नगर निकाय चुनाव को लेकर गुड़ासाई में बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने वाले चार लोगों पर केस

Chaibasa Nagar Nikay Election : नगर निकाय चुनाव को लेकर गुड़ासाई में बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने वाले चार लोगों पर केस

Chaibasa Nagar Nikay Election : बड़े पैमाने पर अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर शराब की गई बरामद

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : नगर निकाय चुनाव को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेनू काफी गंभीर हैं। सोमवार को एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुड़ासाई में अवैध देशी शराब का धंधा चल रहा है। चक्रधरपुर पुलिस और चाईबासा उत्पाद विभाग ने गुड़ासाई इलाके में दबिश दी। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब बनाने वाली भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। अवैध शराब बिक्री स्थल से तकरीबन 160 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई।

जावा महुआ भी किया गया नष्ट

कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि लगभग 2 हजार 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया, ताकि दोबारा शराब निर्माण न हो सके।

उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल 4 भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

बता दें कि नगर परिषद चुनाव को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेनू चुनाव के मद्देनज़र जिले में आगे भी अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रखेंगे।

Read Also: Chaibasa Accident: सड़क पर गिरी स्कूटी को बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत

Related Articles

Leave a Comment