Home » Chaibasa Sports News : 29वीं स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल प्रतियोगिता में टाटा मोटर्स को 0-1 से हरा जालंधर फाइनल में, क्रिकेट में शाह एकेडमी की जीत

Chaibasa Sports News : 29वीं स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल प्रतियोगिता में टाटा मोटर्स को 0-1 से हरा जालंधर फाइनल में, क्रिकेट में शाह एकेडमी की जीत

Chaibasa Sports News : पश्चिमी सिंहभूम जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम स्वर्गीय अमरनाथ अग्रवाल टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का सफल आयोजन हुआ।

by Rajeshwar Pandey
Jalandhar football team defeats Tata Motors in Steel Express Football Tournament at Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : 29वीं स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को बीएसएफ जालंधर की मजबूत टीम ने टाटा मोटर्स जमशेदपुर को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

आज का मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। टाटा मोटर्स के खिलाड़ी सूझबूझ और तालमेल से खेले, फिर भी हार गए।

जालंधर की रक्षा पंक्ति इतनी मजबूत थी कि गिने चुने शॉट्स ही उनके गोलकीपर के पास तक पहुंच पाए।

मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। खेल में उतार-चढ़ाव बना रहा। दूसरे हाफ में मैच के 59वें मिनट पर जर्सी नंबर 10 किशोरी ने गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। यह गोल अंत तक कायम रहा। इस गोल के कारण जालंधर की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई।

शादाब बने मैन ऑफ द मैच

बेहतर प्रदर्शन के लिए जालंधर के शादाब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसे मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया के हाथों पुरस्कृत किया गया।
मैच का संचालन रेफरी रंजीत सवैया ने किया।

मंगलवार को खेला जाएगा फाइनल

29वीं स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा। दिन के ढाई बजे से मुकाबला शुरू होगा। फाइनल में प्रतियोगिता की चहेती टीम देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर का मुकाबला बीएसएफ जालंधर की टीम से होगा। इस मैच के लिए टिकट दर में बढ़ोतरी कर दी गई है। गैलरी का टिकट 100 रुपए और कुर्सी के लिए 200 रुपए निर्धारित किया गया है।

शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता

पश्चिमी सिंहभूम जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम स्वर्गीय अमरनाथ अग्रवाल टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का सफल आयोजन हुआ। इस लीग में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन दो पूल में किया गया। इसमें लीग आधार पर चार टीमों ने फाइनल चरण के लिए क्वालिफाई किया। आखिरकार, दो टीमें फाइनल मुकाबले में पहुंचीं।

फाइनल मुकाबले में शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 6000 नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि फ्यूचर क्रिकेट क्लब उपविजेता (रनर-अप) रही, जिसे 4000 नकद राशि एवं ट्रॉफी दी गई।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज़ एवं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार नितेश पासवान ने अपने नाम किया।

बेस्ट बॉलर का पुरस्कार देवा को मिला। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार अब्रो धनराक को प्रदान किया गया। बेस्ट डिसिप्लिन टीम का पुरस्कार C-15, मनोहरपुर टीम को दिया गया।

Read Also: The Photon News Exclusive : अब लीजिए… रांची के कांके थानेदार पर शुरू हो गई दूसरी कार्यवाही : Kanke Police Station

Related Articles

Leave a Comment