Home » Chakradharpur News : चक्रधरपुर में स्कूटी ने मारी मां-बेटी को टक्कर, बेटी की हालत नाजुक, टीएमएच रेफर

Chakradharpur News : चक्रधरपुर में स्कूटी ने मारी मां-बेटी को टक्कर, बेटी की हालत नाजुक, टीएमएच रेफर

Chakradharpur News : घायल युवती का नाम काजल कुमारी है, जिसकी उम्र तक़रीबन 20 साल बताई जा रही है।

by Rajeshwar Pandey
Road accident in Chakradharpur where a scooty hit a mother and daughter, daughter critically injured and referred to TMH
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चक्रधरपुर में मंगलवार शाम करीब सात बजे हुए एक सड़क हादसे में एक चाय विक्रेता की बेटी घायल हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच ले जाया गया है। यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब युवती सड़क पार कर रही थी। घटना की सूचना के बाद उदय माझी और अन्य समाजसेवी मौके पर पहुंचे और घायल युवती को इलाज में मदद करने की कोशिश की।

घायल युवती का नाम काजल कुमारी है, जिसकी उम्र तक़रीबन 20 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक काजल अपनी माँ सावित्री देवी के साथ दुकान से चीनी लेकर पैदल अपने घर जा रही थी। तभी एचपी गैस एजेंसी के सामने एनएच 75 सड़क पार करने के दौरान तेज रफ़्तार से आ रही एक स्कूटी ने मां बेटी को सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में काजल कुमारी को सिर के पीछे गंभीर चोट लगी। घटना पर मानवीय संवेदना दिखाते हुए समाजसेवी भूपति कश्यप ने घायल अवस्था में पड़ी युवती को घटना स्थल से उठाकर मां हॉस्पिटल पहुँचाया फिर वहां से न्यू लाइफ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया।

बता दें कि युवती के पिता चक्रधरपुर में चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सड़क हदसे में बेटी के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर इलाज का खर्च का संकट भी खड़ा हो गया है।

Read Also: डीएमएसएफ चक्रधरपुर ने 2-1 से बीएसएफ जालंधर को हराया, किया ट्रॉफी पर कब्जा

Related Articles

Leave a Comment