Home » Chaibasa Sports News : अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 : स्टूडेंट क्लब को पराजित कर सेरसा चक्रधरपुर सेमीफाईनल में

Chaibasa Sports News : अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 : स्टूडेंट क्लब को पराजित कर सेरसा चक्रधरपुर सेमीफाईनल में

Chaibasa Sports News : दूसरे क्वार्टर फाईनल में कल शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से होगा।

by Rajeshwar Pandey
arsa Chakradharpur defeats Student Club in district knockout cricket tournament 2025-26
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में गत वर्ष की उपविजेता टीम सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को एक आसान मुकाबले में छः विकेट से पराजित कर सेमीफाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

अब सेमीफाईनल में इसका मुकाबला 14 फरवरी को एसआर रूंगटा ग्रुप तथा चाईबासा क्रिकेट क्लब के बीच खेले जाने वाले चौथे क्वार्टर फाईनल मैच के विजेता से 16 फरवरी को होगा।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट क्लब की पूरी टीम 26.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। इस टीम की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज जीशान हाशमी ने 35, मो साकिब ने 31, कैफ जमील ने 23, तथा कप्तान मोअज्जम खान एवं रेयान सफीक ने 13-13 रन बनाए। सेरसा चक्रधरपुर की ओर से रकीब राजा एवं अमित दास ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। अमरेंद्र सामंता को दो तथा हिमांशु शर्मा एवं सुदीत ठाकुर को एक-एक सफलता हाथ लगी। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा की टीम ने 20.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

सेरसा चक्रधरपुर की ओर से रकीब राजा ने नाबाद 37, कमल गोप ने नाबाद 33 तथा सुदीत ठाकुर ने छः चौके की सहायता से 33 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आए हिमांशु शर्मा ने 15 तथा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सत्यम त्रिपाठी ने 12 रनों का योगदान दिया। स्टूडेंट क्लब की ओर से निशांत रोहन एवं कैफ जमील को एक-एक सफलता हाथ लगी जबकि दो खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुए।

अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाईनल में कल शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से होगा।

Read Also: Chaibasa Crime : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 21 साल की सजा

Related Articles

Leave a Comment