Home » Jamshedpur News: महाशिवरात्रि पर दोमुहानी घाट पर होगी भव्य स्वर्णरेखा आरती, पुष्प वर्षा व आतिशबाजी रहेगा आकर्षण

Jamshedpur News: महाशिवरात्रि पर दोमुहानी घाट पर होगी भव्य स्वर्णरेखा आरती, पुष्प वर्षा व आतिशबाजी रहेगा आकर्षण

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : महाशिवरात्रि के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी रविवार को आस्था का महासंगम आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में सोनारी के स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा आरती की तैयारी अंतिम चरण में हैं। घाट परिसर में सफाई का काम जारी है। इसमें जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस के दर्जनों कर्मचारी व्यवस्था मजदूर करने में जुटे हैं।

काशी के 21 पंडित करेंगे भव्य आरती

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि की संध्या बेला में घाट पर मनमोहक स्वर्णरेखा आरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर बनारस के अस्सी घाट से आए प्रसिद्ध आचार्य आशुतोष महाराज के नेतृत्व में काशी के 21 पंडित भव्य आरती करेंगे।

स्थानीय पुरोहित कराएंगे नदी की पूजा

बन्ना गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे नदी पूजन से होगी। इसके बाद भव्य आरती संपन्न कराई जाएगी। स्थानीय पुरोहितों की देखरेख में नदी पूजन होगा। इस दौरान पुष्प वर्षा, खूबसूरत आतिशबाजी और शिवजी से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन के लिए निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहा है और हजारों शिवभक्तों के जुटने की उम्मीद है। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता और गोपी प्रमाणिक भी उपस्थित थे।

READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM: बकाया किराया नहीं देने पर तीन दुकानें सील, स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निगम ने उठाया ये कदम

Related Articles

Leave a Comment