Home » Godda Murder : महिला ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Godda Murder : महिला ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Godda Murder : पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। इंक्वायरी में यह बात सामने आई है कि पूरी घटना की प्लानिंग मृतक अमित मोदी के भाई और पत्नी सोनी देवी ने मिलकर रची थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Godda Murder Case Police Arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda : महागामा थाना अंतर्गत मांगन पिपरा में 27 जनवरी को पान दुकानदार अमित मोदी (32) की धारदार हथियार से हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी के अलावा हत्या की सुपारी लेने वाले दो बदमाश शामिल हैं।

महिला ने देवर के साथ रची थी हत्या की साजिश

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। इंक्वायरी में यह बात सामने आई है कि पूरी घटना की प्लानिंग मृतक अमित मोदी के भाई रोहित मोदी और मृतक की पत्नी सोनी देवी ने मिलकर रची थी। देवर-भाभी के बीच करीब छह वर्ष से अवैध संबंध था। दोनों अमित मोदी की हत्या कर शादी करना चाहते थे। इसके लिए रोहित मोदी ने अपने गांव के ही दोस्त शाईन आलम को एक लाख रुपये की सुपारी तय की थी। शाईन ने मृतक के ही एक पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिदो को सहयोग के लिए सुपारी की राशि में से 25000 रुपये देकर घटना में शामिल कर लिया था।

गंड़ासे से काटकर की थी हत्या

प्लानिंग के मुताबिक शाईन और विजेंद्र पासवान ने हाट-बाजार से एक हफ्ते पूर्व गंड़ासा खरीदा और रोहित मोदी के बताने के मुताबिक 27 जनवरी की रात को शराब पिलाने के नाम पर अमित मोदी को घर से बुलाया और गंड़ासा से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

पत्नी ने गंगा नदी में फेंक दिया था मृतक का फोन

बताया जा रहा है कि आरोपी शाईन जब मृतक को घर से बुलाकर जब ले गया, उस वक्त मृतक की पत्नी घर पर मौजूद थी। यही नहीं, पत्नी ने अपने पति का मोबाइल फोन ले लिया था और छिपाकर रखा था। उसने गंगा नदी में स्नान के दौरान फोन को नदी में फेंक दिया था।

एसडीपीओ ने बताया कि इस हत्याकांड में हत्यारोपी मो. शाईन व विजेंद्र पासवान के अलावा मृतक की पत्नी सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रोहित मोदी फरार है।

Read Also: Mahashivratri : बनारस के पंडितों ने उतारी स्वर्णरेखा नदी की भव्य आरती, मंदिरों में हुआ रुद्राभिषेक, कई जगह निकली शिव बारात

Related Articles

Leave a Comment