Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले जमीन कारोबारी अजय प्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह रविवार की देर रात लगभग 11:00 बजे अपनी गाड़ी से गम्हरिया से कांड्रा की तरफ जा रहे थे। तभी चंद्रपुरा स्थित भारत पेट्रोलियम के पास उनकी गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में वाहन का अगला टायर फट गया।

डिवाइडर से कार टकराने के बाद फट गए टायर
आशंका जताई जा रही है कि वाहन चलाते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था और इसी वजह से वह वाहन से नियंत्रण खो बैठे थे। घटना की जानकारी सोमवार को सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अजय प्रताप गाड़ी के अंदर मौजूद हैं। उनको फौरन टीएमएच ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
कारोबारी को कुछ लोगों ने दी थी जान से मारने की धमकी
आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि टीचर्स ट्रेंनिंग मोड़ के पास पिछले साल उन पर बम से हमला भी हुआ था। इस घटना में अजय प्रताप घायल हुए थे। वह जमीन के कारोबार से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि उनको कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
Read Also- Mango Nagar Nigam Election: मानगो में कांग्रेस को राजद का समर्थन, इंडिया गठबंधन उतरा मैदान में

