Home » Jamshedpur Crime: सोनारी में बालाजी मार्बल टाइल्स के कर्मचारी पर हमला कर लूट लिए थे ₹15000, अब तक नहीं गिरफ्तार हुए बदमाश

Jamshedpur Crime: सोनारी में बालाजी मार्बल टाइल्स के कर्मचारी पर हमला कर लूट लिए थे ₹15000, अब तक नहीं गिरफ्तार हुए बदमाश

पीड़ित ने सोनारी थाने में दिया था आवेदन, जांच की कर रहे मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के झाबरी बस्ती स्थित गोदाम के पास बालाजी मार्बल के कर्मचारी रोहन विशाल के साथ चार फरवरी को मारपीट की गई थी। साथ ही उसका ₹15000 छीन लिया गया था। इस मामले में सोनारी थाने में शिकायत की गई थी। लेकिन आज तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

पीड़ित रोहन विशाल और सोनारी के डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान ने सोनारी थाना से मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। विश्वनाथ दीवान का कहना है कि उनका बालाजी मार्बल के नाम से टाइल्स का कारोबार है। झाबरी बस्ती में उनका गोदाम है।

बदमाश ₹ एक लाख मांगते हैं रंगदारी

गोदाम में जब भी वह ट्रक से माल उतारने जाते हैं तो आसपास के कुछ लोग उनसे रंगदारी की मांग करते हैं। तीन फरवरी को जब ट्रक से माल उतार रहा था तो उनके कर्मचारी रोहन विशाल के साथ मारपीट की गई और कहा गया कि धंधा करना है तो ₹ एक लाख रुपए रंगदारी देनी होगी। कर्मचारियों को मारपीट कर उसकी जेब में मौजूद ₹15000 छीन लिया गया। विश्वनाथ दीवान की मांग है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करे और एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करे।

Related Articles

Leave a Comment