Home » Vikaram Sharma Murder Case : कई गैंगस्टर्स ने मिलकर अंजाम दिया विक्रम शर्मा हत्याकांड, झारखंड में लगातार छापेमारी कर रही उत्तराखंड STF

Vikaram Sharma Murder Case : कई गैंगस्टर्स ने मिलकर अंजाम दिया विक्रम शर्मा हत्याकांड, झारखंड में लगातार छापेमारी कर रही उत्तराखंड STF

Vikaram Sharma Murder Case : घटना में पुलिस के हाथ लगे ठोस सुराग, जल्द होगा घटना का खुलासा

by Mujtaba Haider Rizvi
Vikram Sharma shot dead
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : देहरादून में हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को कई गैंगस्टर्स ने मिलकर अंजाम दिया है। तीन हत्यारोपी सीसीटीवी फुटेज में सामने दिख गए हैं। उनके पीछे कई बदमाश इस हत्याकांड को अंजाम देने में लगाए गए थे। कोई शूटरों को लेकर देहरादून तक पहुंचा था। तो किसी गैंगस्टर ने उन्हें देहरादून में ही हथियार मुहैया कराए थे। इन शूटरों को देहरादून में ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम किसी अन्य गैंगस्टर ने किया था। इस मामले में जमशेदपुर के एक गिरोह का नाम आ रहा है। इसमें देहरादून के गैंग के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

हत्यारोपियों के बारे में पुलिस को मिले ठोस सुराग

पुलिस इन सभी गैंगस्टर्स के बारे में पता लग चुकी है। पुलिस को उनके बारे में ठोस सुराग हाथ लगे हैं। हत्या की साजिश कहां रची गई। विक्रम शर्मा की हत्या में किस गिरोह का हाथ है। यह सारी बातें पुलिस के सामने आ चुकी हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है की देहरादून पुलिस उत्तराखंड एसटीएफ के साथ मिलकर गैंगस्टरों की धर-पकड़ में लगी हुई है।

कई जगह रेड की जा रही है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस घटना में लगे सारे लोग गिरफ्तार कर लिए जाएंगे और इसके बाद पुलिस खुलासा करेगी।

एसपी ने वाराणसी से गिरफ्तारी की बात नकारी

देहरादून के एसपी ने वाराणसी से शूटरों की गिरफ्तारी की बात को सिरे से इनकार किया। उनका कहना है कि यह महज अफवाह है। जो लोग पकड़े किए गए हैं, वह किसी दूसरी जगह से पकड़ में आए हैं। ‌एसपी ने कहा अभी इस बात को सामने लाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि कुछ गिरफ्तारियां बाकी हैं। सारी गिरफ्तारियां होने के बाद ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। बताया राज जा रहा है कि झारखंड में एसटीएफ लगातार कैंप किए हुए है। उत्तराखंड एसटीएफ झारखंड पुलिस के साथ मिलकर मामले का खुलासा करने में रात दिन मेहनत कर रही है।

अरविंद शर्मा से भी पूछताछ

एसपी ने बताया कि विक्रम शर्मा के भाई अरविंद शर्मा से भी पूछताछ चल रही है। हालांकि घटना में उसकी भूमिका के बारे में अभी कुछ क्लियर नहीं हो पाया है।

Read Also: Jamshedpur Crime: सोनारी में बालाजी मार्बल टाइल्स के कर्मचारी पर हमला कर लूट लिए थे ₹15000, अब तक नहीं गिरफ्तार हुए बदमाश

Related Articles

Leave a Comment