Home » Ramgarh Tourism News : पतरातू को मेगा टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, अत्याधुनिक वाटर पार्क का होगा निर्माण

Ramgarh Tourism News : पतरातू को मेगा टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, अत्याधुनिक वाटर पार्क का होगा निर्माण

by Mujtaba Haider Rizvi
ramgarh News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh : रामगढ़ जिला स्थित पतरातू लेक रिजॉर्ट को झारखंड सरकार राज्यस्तरीय मेगा टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने जा रही है। इस सिलसिले में नवनियुक्त पर्यटन सचिव मुकेश कुमार ने पतरातू इलाके का दौरा कर बुनियादी ढांचे के बड़े विस्तार का एलान किया है।

पर्यटन सचिव ने बताया कि पतरातू लेक और पर्यटन विहार में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए जेटीडीसी की भूमि पर 100 से अधिक नए कमरों का निर्माण किया जाएगा। इससे उच्चस्तरीय ठहराव सुविधा तैयार होगी और क्षेत्र में पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।

इसके साथ ही रिजॉर्ट के सामने आवंटित लगभग 25 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक वाटर पार्क बनाया जाएगा। वाटर पार्क निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे पतरातू केवल एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि पूर्ण मनोरंजक पर्यटन केंद्र के तौर पर उभरेगा।

पर्यटन सचिव ने कहा कि बेहतर आवास और मनोरंजक सुविधाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पर्यटन बढ़ने के साथ नाव संचालन, गाइड सेवा, होटल, परिवहन, स्थानीय हस्तशिल्प और बाजारों को सीधा लाभ होगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके पैदा होंगे और पलायन पर भी रोक लगेगी।

इस दौरे के दौरान रिजॉर्ट परिसर के पार्क का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने डैम के टापू का भी निरीक्षण किया। अगर योजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो पतरातू रामगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का प्रमुख पर्यटन ब्रांड बन जाएगा।

इस मौके पर झारखंड पर्यटन विकास निगम के एमडी प्रेम रंजन, जीएम राजीव कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी समर्थन प्राप्त है।

Read Also- Ranchi Road News : 18.11 करोड़ की सड़क योजना रद्द, कटहल मोड़- दलादली चौक चौड़ीकरण पर BREAK

Related Articles

Leave a Comment