Home » RANCHI RAIL NEWS: चलती ट्रेन में हुई जांच तो ट्राली बैग से मिली इतनी बोतल शराब, RPF रांची ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत कार्रवाई में तीन को किया अरेस्ट

RANCHI RAIL NEWS: चलती ट्रेन में हुई जांच तो ट्राली बैग से मिली इतनी बोतल शराब, RPF रांची ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत कार्रवाई में तीन को किया अरेस्ट

रांची से खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहे थे शराब

by Vivek Sharma
ट्रेन में शराब
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची मंडल में त्योहारों को लेकर आरपीएफ अलर्ट मोड में है। डीएससी पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक बड़ी कार्रवाई की। वहीं अवैध शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 22 फरवरी को चलती ट्रेन में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 55 बोतल शराब ट्राली बैग से बरामद की है। बता दें कि आरपीएफ की ट्रेन एस्कॉर्टिंग पार्टी ने ट्रेन संख्या 18622 में ड्यूटी के दौरान सघन जांच की। टाटीसिलवे स्टेशन के पास बी-1 कोच में संदिग्ध ट्रॉली बैगों की जांच के दौरान कुल 55 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जिनकी अनुमानित कीमत 46,000 रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ में तीनों आरोपितों बिहार के भोजपुर के रहने वाले पुष्कर सिंह, चंदन सिंह और रौनक कुमार सिंह ने बताया कि वे शराब को रांची से खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसके बाद तीनों को उत्पाद विभाग रांची के हवाले कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, प्रधान आरक्षी जागेश्वर कुमार, कांस्टेबल सोनू कुमार और कांस्टेबल गोपी कृष्ण की टीम थी।

READ ALSO: RANCHI NEWS: सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड पहुंची सीबीआई की टीम, जानें क्या है पूरा मामला

Related Articles

Leave a Comment